अपने खर्चे पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को भेजेगा कॉमनवेल्थ गेम्स में

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 22 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का योगदान दिया है।

Advertisement

Sri Lanka. (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका इस समय खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रही है। वहां के लोगों के पास ना तो घर है, ना खाना और ना ही ईंधन। सभी लोग काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोग एक ही जगह कई समय से रुके हुए हैं क्योंकि ना तो उनके पास दूसरे स्थान जाने का कोई साधन नहीं है। स्कूल, कॉलेज, बस, गाड़ियां सब बंद कर दी गई है। ऐसी मुश्किल परिस्थिति में श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने खिलाड़ियों के लिए एक नायाब कदम उठाया है।

Advertisement
Advertisement

हाल ही में वहां के खेल अधिकारियों को कहा गया था कि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीलंका का भाग लेना काफी मुश्किल माना जा रहा है। उसी को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने कहा है कि वो लोग एथलीटों की भागीदारी को सुरक्षित करने के लिए 22 मिलियन श्रीलंकाई रुपए का योगदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें, यह मुकाबले बर्मिंघम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने की खिलाड़ियों की मदद

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए 48 लाख रुपए दिए हैं। शेफ डी मिशन ने कहा, ‘यह एक बड़ी रकम है. हमारा देश बहुत छोटा है। ऐसे में सभी एक दूसरे को जानते हैं। हम क्रिकेट बोर्ड के आभारी हैं जिनके कारण ओलिंपिक एसोसिएशन खिलाड़ियों को बर्मिंघम भेज पा रहा है।

फर्नांडो ने आगे कहा कि ट्रांसपोर्ट सुविधा के उपलब्ध न होने की वजह से काफी लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बड़े अधिकारी पर अपना काम करने के लिए आते हैं। उनके मुताबिक एथलीट, कोच और कई अधिकारी इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। ऐसा नहीं था कि आपूर्ति नहीं होगा। स्थिति ऐसी थी कि हमारे पास इसे मुक्केबाजों तक ले जाने के लिए ईंधन नहीं था।

इसी बीच श्रीलंका ओलंपिक संघ के महासचिव मैक्सवेल डी सिल्वा पर ठगों ने हमला कर दिया था और उनकी कार चोरी कर ली थी। मैक्सवेल डी सिल्वा ने इसके लिए कहा कि, ‘मुझे बाद में कार वापस मिल गई थी लेकिन मुझे यह नहीं पता है कि यह हमला राजनीति के संबंधि हुआ था या खेल के कारण। पुलिस इसपर अपनी जांच कर रही है।

Advertisement