श्रीलंका के शेरों के सामने दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड हुई ढेर, मेजबान ने 2-0 से सीरीज की अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका के शेरों के सामने दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड हुई ढेर, मेजबान ने 2-0 से सीरीज की अपने नाम

इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 से अपने नाम किया।

Sri Lanka Team
Sri Lanka Team Sri Lanka Team (Photo by MI News/NurPhoto via Getty Images)

गाले में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को एक पारी और 154 रनों से हराया। इसी के साथ इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 से अपने नाम किया। श्रीलंका की ओर से इस टेस्ट सीरीज में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड टीम इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही।

दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी को 5 विकेट पर 602 रन पर घोषित कर दिया। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चंडीमल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 116 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। दिनेश चंडीमल ने अपनी इस पारी के दौरान 15 चौके जड़े। दिनेश चंडीमल के अलावा कमिन्डु मेंडिस ने भी घातक बल्लेबाजी करते हुए 182* रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान कई उपलब्धि अपने नाम की।

कमिन्डु मेंडिस के अलावा कुसल मेंडिस ने 106* रन बनाए। जहां एक तरफ कमिन्डु मेंडिस ने अपनी इस पारी के दौरान 16 चौके और चार छक्के जड़े वहीं कुसल मेंडिस ने भी उनका महत्वपूर्ण योगदान दिया। न्यूज़ीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तीन विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मिचेल सैंटनर ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि Daryl Mitchell 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रचिन रवींद्र भी 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। मेजबान की ओर से प्रभात जयसूर्या ने पहली पारी में 6 विकेट झटके जबकि Nishan Peiris ने 3 विकेट हासिल किए।

यही नहीं फॉलो-ऑन के बावजूद न्यूजीलैंड इस मैच में अपनी वापसी नहीं कर पाई और दूसरी पारी में 360 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 78 रन बनाए जबकि मिचेल सैंटनर ने 67 रनों का योगदान दिया। Devon Conway ने 61 रन बनाए जबकि Tom Blundell ने 60 रनों की पारी खेली। केन विलियमसन ने 46 रनों का योगदान दिया जबकि एजाज पटेल ने 22 रन बनाए।

दूसरी पारी में Nishan Peiris ने 6 विकेट झटके जबकि प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट अपने नाम किए। जहां एक तरफ कमिन्डु मेंडिस को प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड से नवाजा गया वहीं दूसरी ओर प्रभात जयसूर्या ने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?