श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने सभी 18 खिलाडियों का लिस्ट जारी कर दिया है जिन्होंने राष्ट्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है और ये अनुबंध एक अगस्त से लागू हो चुका है। इसमें श्रीलंका के कुछ मुख्य खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा, सुरंगा लकमल, दासुन शनाका और कुसल परेरा शामिल हैं। हालांकि खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रीलंका के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक एंजेलो मैथ्यूज का नाम शामिल नहीं है क्योंकि वो फिलहाल चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
Advertisement
Advertisement
कुछ समय पहले श्रीलंका के खिलाड़ी और बोर्ड के बीच इसी कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद हुआ था और क्रिकेटरों ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका बोर्ड द्वारा उन्हें वेतन प्रणाली के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी गई थी।
नए मीडिया रिलीज के अनुसार ” श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये नया अनुबंध सिर्फ पांच महीनों के लिए बनाया गया है और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो जायेगा। अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट में दनुष्का गुनथिलका, कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला का नाम शामिल नहीं किया गया है क्योंकि इन खिलाड़ियों पर बायो बबल को तोड़ने के कारण बैन लगा हुआ है।
श्रीलंका क्रिकेट के बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ” खिलाड़ियों ने पहले दिए गए अनुबंधों पर अपनी मर्जी से साइन किया है, जिसे श्रीलंका क्रिक्रेट ने तकनीकी सलाहकार समिति के साथ तैयार किया था”