IPL 2022: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पाकिस्तान दौरे के चलते आईपीएल 2022 से पहले फ्रेंचाइजियों को दिया बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पाकिस्तान दौरे के चलते आईपीएल 2022 से पहले फ्रेंचाइजियों को दिया बड़ा झटका

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के लिए 16-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

image credit - IPL/BCCI
Pat Cummins. (Photo Source: IPL/BCCI)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 2022 सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों को एक अच्छी खबर के साथ बुरी खबर दी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल (IPL) 2022 की शुरुआत के पहले हफ्ते के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें पाकिस्तान दौरे के समाप्त होने के बाद ही टी-20 लीग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया जाएगा।

बता दें, आगामी IPL 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर जा रही हैं, जो 29 मार्च से 5 अप्रैल तक खेली जाएगी, वहीं IPL का आगामी सीजन 29 मार्च से शुरू होने जा रहा हैं, जिसका मतलब दोनों कार्यक्रमों में टकराव निश्चित हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को IPL 2022 में शुरू से उपलब्ध होने की मंजूरी दी जाती हैं, तो उन्हें पाकिस्तान दौरे को छोड़ना होगा, जो CA नहीं होने देगा।

IPL फ्रेंचाइजियों को CA ने दिया बड़ा झटका

CA के सूत्रों ने पुष्टि की हैं कि अनुबंधित खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे के समाप्त होने के बाद ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के लिए IPL 2022 में उपलब्ध होंगे। कथित तौर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 6 अप्रैल से IPL 2022 में भाग लेने के लिए अपने अनुबंधित खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान किया है।

हालांकि, डेविड वार्नर, पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन CA उन्हें तुरंत IPL 2022 में शामिल होने के लिए NOC जारी नहीं करेगा, वे सभी खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे के समाप्त होने के बाद ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के लिए उपलब्ध होंगे।

CA के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी My Khel के हवाले से बताया, “हां, हमने IPL 2022 में 6 अप्रैल से अपने खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजियों के लिए उपलब्ध होने के लिए NOC दी है। खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे के समाप्त होने के बाद ही IPL 2022 में उपलब्ध हो सकते हैं।“

बता दें, CA ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए 16-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयेाजन 29 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा, जबकि एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा, इस सीरीज के सभी मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

यहां देखे ऑस्ट्रेलिया की ODI और T20I टीम:

एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, बेन मैकडरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टॉयनिस, एडम जम्पा।

close whatsapp