जसप्रीत बुमराह तो ‘चोटिल’ हैं ना भाई, फिर ये सूट-बूट पहनकर कहां घूम रहे हैं?
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक नया वीडियो आया सामने।
अद्यतन - Apr 1, 2023 2:31 pm

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, जिसका कारण है पीठ में लगी चोट। अब इसी चोट के कारण रफ्तार का ये सौदागर ना तो IPL खेल पाएगे और ना ही WTC का फाइनल। इस बीच ये खिलाड़ी एक बार फिर से कैमरे के आगे नजर आया है, साथ ही इस बार क्रिकेट से दूर एक इवेंट में बुमराह पहुंचे थे।
किसने ली मुंबई टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह?
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस टीम को जसप्रीत बुमराह के ना खेलने से काफी बड़ा नुकसान होगा, इस बीच मुंबई टीम ने बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया और बुमराह की जगह टीम में संदीप वारियर को शामिल किया गया है।
जसप्रीत बुमराह को अब चोट परेशान नहीं कर रही?
*हाल ही में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक नया वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो बुमराह पहुंचे थे अपनी वाइफ के साथ एक इवेंट में।
*इस दौरान सूट-बूट में कमाल का दिख रहा था ये तेज गेंदबाज।
*लेकिन कमेंट बॉक्स में फैन्स ने कर दिया बुमराह को बुरी तरह से ट्रोल।
इवेंट में जसप्रीत बुमराह और उनकी वाइफ का वीडियो
हाल ही में मुंबई टीम के साथ दिखा था ये खिलाड़ी
बुमराह टीम इंडिया से आखिरी बार कब खेले थे?
भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी समय से मैदान पर नहीं दिखे हैं, वहीं टीम इंडिया से बुमराह ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ साल 2022 के सितंबर महीने में खेला था और ये एक वनडे मैच था।