डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने के साथ श्रेयस अय्यर अब शामिल हुए इन भारतीय खिलाड़ियों के खास क्लब में
दक्षिण अफ्रीका में हाल में ही कोरोना संक्रमण के 2 नए म्यूटेंट का पता चला है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - नवम्बर 26, 2021 3:47 अपराह्न
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस समय भारतीय टीम घरेलू जमीन पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से साल 2017 में वनडे और टी-20 में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। जिसके बाद वह इस फॉर्मेट में भारत की तरफ से खेलने वाले 303 नंबर के खिलाड़ी बन गए।
श्रेयस अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ऐसा कारनामा कर दिया जो उनसे पहले सिर्फ 15 भारतीय बल्लेबाज करने में कामयाब हो सके थे। श्रेयस अय्यर ने इस मैच में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के साथ ऐसे 16वें भारतीय खिलाड़ी बन गए जो डेब्यू मैच में शतक लगाने में कामयाब हो सके हैं। लिमिटेड ओवर्स में पहले ही श्रेयस अय्यर ने अपनी उपयोगिता को साबित कर दिया था।
जिसके बाद वह अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे थे। लोकेश राहुल के चोटिल होने के बाद यह तय हो गया था कि अय्यर को इस टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। 21वीं सदी में श्रेयस अय्यर 6वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली है। उनसे पहले आखिरी बार यह कारनामा साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने ऐसा किया था।
भारतीय टीम के दिग्गज ओपनिंग जोड़ी में से एक शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भी अपने टेस्ट डेब्यू में शतकीय पारियां खेली थी। जिसमें शिखर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबकि रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा साल 2013 में किया था। वहीं इससे पहले साल 2010 में सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में उन्हीं के देश में शतकीय पारी खेली थी।
टेस्ट डेब्यू में शतकीय पारी खेलने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी
टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के साथ श्रेयस अय्यर के लिए खुद की जगह को पक्का के मामले में सबसे बड़ा मौका था। जिसका लाभ उन्होंने दोनों हाथों से उठाते हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 75 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दूसरे दिन जैसे ही खेल की शुरुआत हुई उसके बाद अय्यर ने अपने पहले टेस्ट शतक को पूरा करने में अधिक समय नहीं लगाया। जिसके साथ वह एक खास भारतीय बल्लेबाजी ग्रुप में भी शामिल हो गए।
पहले टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
खिलाड़ी | डेब्यू टेस्ट में रन | विपक्षी टीम | जगह | दिन |
लाला अमरनाथ | 118 | इंग्लैंड | मुंबई | 15 दिसंबर 1933 |
दीपक सौदान | 110 | पाकिस्तान | कोलकाता | 12 दिसंबर 1952 |
एजी कृपाल सिंह | 100* | न्यूजीलैंड | हैदराबाद (डेक्कन) | 19 नवंबर 1955 |
अब्बास अली बेग | 112 | इंग्लैंड | मैनचेस्टर | 23 जुलाई 1959 |
हनुमंत सिंह | 105 | इंग्लैंड | दिल्ली | 8 फरवरी 1964 |
गुंडप्पा विश्वनाथ | 137 | ऑस्ट्रेलिया | कानपुर | 15 नवंबर 1969 |
सुरिंदर अमरनाथ | 124 | न्यूजीलैंड | ऑकलैंड | 24 जनवरी 1976 |
मोहम्मद अजहरुद्दीन | 110 | इंग्लैंड | कोलकाता | 31 दिसंबर 1984 |
प्रवीण आमरे | 103 | दक्षिण अफ्रीका | डरबन | 13 नवंबर 1992 |
सौरव गांगुली | 131 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 20 जून 1996 |
वीरेंद्र सहवाग | 105 | दक्षिण अफ्रीका | ब्लोमफोंटेन | 3 नवंबर 2001 |
सुरेश रैना | 120 | श्रीलंका | कोलम्बो (एसएससी) | 26 जुलाई 2010 |
शिखर धवन | 187 | ऑस्ट्रेलिया | मोहाली | 14 मार्च 2013 |
रोहित शर्मा | 177 | वेस्टइंडीज | कोलकाता | 6 नवंबर 2013 |
पृथ्वी शॉ | 134 | वेस्टइंडीज | राजकोट | 4 अक्टूबर 2018 |
श्रेयस अय्यर | 105 | न्यूजीलैंड | कानपुर | 26 नवंबर 2021 |