WI vs IND: जानें विराट कोहली ने अपने 76वें अंतरराष्ट्रीय शतक के साथ कौन से रिकॉर्ड तोड़े?
कोहली 500वें इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
अद्यतन - Jul 21, 2023 10:31 pm

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं इस समय वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें कि यह टेस्ट मैच पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।
तो वहीं इस मुकाबले में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने क्रिकेटर करियर 76वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही कोहली अपने 500वें मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। तो आइए जानते हैं कि रन मशीन विराट कोहली ने और कौनसे रिकाॅर्ड्स को अपने नाम किया।
इन तमाम रिकाॅर्ड्स को विराट ने किया अपने नाम
बता दें कि विराट कोहली का यह विदेशी सरजमीं पर करीब चार साल बात कोई शतक आया है। तो वहींं विराट कोहली ने इस शतक के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी फाॅर्मेट में कुल 12 शतक जड़ दिए हैं और उन्होंने इस मामले में जैक कैलिस की बराबरी कर ली है।
इसके अलावा इस शतक के साथ ही कोहली ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में पूर्व कैरेबियाई दिग्गज बल्लेबाज ब्राइन लारा को पीछे छोड़ दिया है। अब कोहली से आगे सचिन तेंदुलकर (44), जैक कैलिस (35) और महेला जयवर्धने (30) हैं।
जडेजा की गलती से विराट कोहली हुए रन आउट
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में विराट कोहली रवींद्र जडेजा के साथ, एक मिस जजमेंट के चलते 121 रनों के कुल स्कोर पर रन आउट हुए। तो वहीं खबर लिखे जाने तक भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच के समय तक पहली पारी में 108 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 373 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ईशान किशन 18 और आर अश्विन 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।