बेन स्टोक्स की एशेज में नहीं होगी वापसी, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संन्यास के फैसले पर लगाई मुहर

बेन स्टोक्स की एशेज में नहीं होगी वापसी, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संन्यास के फैसले पर लगाई मुहर

उन्होंने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के इस शानदार ऑलराउंडर के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं।

Fleming rules out Stokes comeback for Ashes, respects retirement decision (image via getty)
Fleming rules out Stokes comeback for Ashes, respects retirement decision (image via getty)

इंग्लैंड के नए टेस्ट हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की एशेज में वापसी की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के इस शानदार ऑलराउंडर के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं।

स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू सीरीज के दौरान कप्तानी छोड़ने के बाद जून में अपने शानदार टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था, और इस तरह टीम की कमान संभालने के अपने चार साल के यादगार कार्यकाल का समापन किया था। जुलाई में अपनी नियुक्ति के बाद, फ्लेमिंग स्टोक्स से मिलने डरहम गए; दोनों के बीच आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते हुए पहले से ही अच्छे संबंध थे।

फ्लेमिंग ने पत्रकारों से कहा, “मैं डरहम गया था और बेन से बात की, जो अच्छा रहा। वह सच में खुश हैं और अपने फैसले से पूरी तरह संतुष्ट लग रहे थे। मैंने बेन के साथ काफी काम किया है। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। वह जो कर रहे हैं, उससे वह सच में खुश और सहज लग रहे हैं।”

मैं उनके फैसले का बहुत सम्मान करता हूं – फ्लेमिंग

स्पोर्टस्टार के अनुसार, उन्होंने कहा, “मैं उनके फैसले का बहुत सम्मान करता हूं। उसे बदलने की कोशिश करना या उस पर सवाल उठाना गलत है। मैं जानता हूं कि इस तरह के फैसले में कितनी सोच-विचार शामिल होती है, और मैं उसका सम्मान करता हूं।”

हालांकि स्टोक्स घरेलू सर्किट में अपना प्रोफेशनल क्रिकेट करियर जारी रखे हुए हैं वे काउंटी क्रिकेट में डरहम के लिए खेलते हैं और बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ जुड़े हैं, लेकिन उनका इंटरनेशनल रेड-बॉल क्रिकेट का चैप्टर पूरी तरह से क्लोज हो चुका है।

फ्लेमिंग ने इंग्लैंड के हालिया प्रदर्शन का आकलन किया है और उन्हें लगता है कि टीम और भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। कोच ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतते हुए देखा। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि बड़े टूर्नामेंटों में इंग्लैंड के रिकॉर्ड पर ध्यान देने की जरूरत है। टीम कभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीनों फाइनल में से किसी में भी नहीं पहुंच पाई है और ओवल में अगले साल होने वाले बड़े इवेंट के लिए क्वालिफाई करने में उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें – Asian Games 2026: बांग्लादेश को 114 रनों से पटखनी देकर फाइनल में भारत, अब श्रीलंका से होगा गोल्ड मेडल मैच

close whatsapp