माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने माइकल हसी से संपर्क किया है।

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X)
Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया है, ताकि वह इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़ सकें। गौरतलब है कि फ्लेमिंग को 30 जुलाई, 2026 को इंग्लैंड का टेस्ट कोच नियुक्त किया गया था और वह दिसंबर 2026 में साउथ अफ्रीका के विदेशी टूर से अपना काम संभालेंगे।

दूसरी ओर, 51 साल के हसी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह इस भूमिका के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। वह अभी ‘द हंड्रेड’ में वेल्श फायर को कोचिंग दे रहे हैं, जिसका मतलब है कि किसी भी औपचारिक कदम के लिए उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों का ध्यान रखना होगा।

एक साथ काम कर चुके है फ्लेमिंग और हसी

इससे पहले दोनों की जोड़ी आईपीएल में एक लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में एक साथ काम कर चुकी है। दोनों के कार्यकाल में फ्रेंचाइजी चार बार आईपीएल खिताब और दो बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने में सफल रही। फ्लेमिंग और हसी का रिश्ता IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनके समय से जुड़ा है।

हसी पहले एक स्टार खिलाड़ी और बाद में फ्रेंचाइजी के असिस्टेंट कोच रहे। दोनों ने चेन्नई सुपर किंग्स में 15 साल साथ बिताए और एक ऐसा कामकाजी रिश्ता बनाया, जिससे साफ पता चलता है कि फ्लेमिंग क्यों हसी को इंग्लैंड टीम में लाना चाहते हैं?

हसी ने आखिरी बार 2012 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था, यानी वे 14 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। रिटायर होने के बाद, उन्होंने कोचिंग में अपना करियर बनाया है, जिसमें फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी शामिल है। फिलहाल, वह जारी मैन्स द हंड्रेड में ‘वेल्श फायर’ के साथ काम कर रहे हैं। IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में साथ रहने के दौरान फ्लेमिंग और हसी ने एरिक सिमंस के साथ भी काम किया था।

हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि क्या माइकल हसी, इंग्लैंड टीम के सपोर्ट स्टाफ से बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़ते हैं या नहीं?

close whatsapp