South Africa के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज शुरू होने से पहले Australia को झटका, ये दो खिलाड़ी हुए बाहर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

South Africa के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज शुरू होने से पहले Australia को झटका, ये दो खिलाड़ी हुए बाहर 

30 अगस्त, 2023 से शुरू होगी साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्हाइट बाॅल सीरीज 

Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज शुरू होने से पहले करारा झटका लगा है। गौरतलब है कि इस महीने के आखिर में कंगारू टीम तीन मैचों की टी-20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने वाली है।

तो वहीं अब सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को करारा झटका लग गया है। बता दें कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को दो दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।

Australia को लगा करारा झटका

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की यह व्हाइट बाॅल सीरीज 30 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन अब इस सीरीज में कंगारू टीम की ओर से दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

फाॅक्स क्रिकेट की एक रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों खिलाड़ी इस सीरीज के शुरू होने से पहले चोटिल हो गए, जिसके बाद अब वे इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं हैं और वे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। तो वहीं अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया व्हाइट बाॅल सीरीज का फुल क्रिकेट शेड्यूल:

बता दें कि सबसे पहले दोनों टीमों के बीच 30 अगस्त से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। इसके बाद इस सीरीज का दूसरा व तीसरा मैच क्रमश: 1 और 3 सितंबर को खेला जाएगा। तो वहीं इसके बाद 7 सितंबर से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जोकि 17 सितंबर को तक चलेगी।

ये भी पढ़ें- ‘कप्तानी का बोझ उनकी गेंदबाजी पर देखने को मिलेगा’- जसप्रीत बुमराह को लेकर बोले सबा करीम

close whatsapp