स्टीव स्मिथ

World Cup 2023: 38 साल के वन डर मर्वे ने पकड़ा अद्भुत कैच, शतक बनाने से चूके स्टीव स्मिथ!

नीदरलैंड्स के खिलाफ 71 रन बनाकर आउट हुए स्टीव स्मिथ।

AUS v NED: (Photo Source: X/Twitter)
AUS v NED: (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का 24वां दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि जब चौथे ओवर में मिचेल मार्श सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए तब ऐसा लग रहा था कि शायद ये फैसला गलत साबित है। लेकिन शुरुआती झटका लगने के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने टीम को मुश्किल से बाहर निकाला।

इस बीच जब स्मिथ और वॉर्नर की आंखें क्रीज पर जम चुकी थी तो ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड्स के सामने बड़ा लक्ष्य रखेगी, लेकिन पारी के 24वें ओवर में स्मिथ आर्यन दत्त की गेंद पर पॉल मीकरेन को अपना कैच दे बैठे। ऐसा लग रहा था कि स्मिथ इस वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक लगाएंगे लेकिन वो 71 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां देखिए स्टीव स्मिथ के आउट होने का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर बाद 176 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड वाॅर्नर 80* और मार्नस लाबुशेन 10* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मिचेल मार्श 9 और स्टीम स्मिथ 71 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम यही दुआ कर रही होगी कि अब वो यहां से अपने सभी मैच जीते और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाए।

नीदरलैंड की बात की जाए तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल चार मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

close whatsapp