पाकिस्तान के खिलाफ स्टीव स्मिथ का बल्ला रहा खामोश, बेंगलुरु में नहीं खेल पाए बड़ी पारी
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए।
अद्यतन - अक्टूबर 20, 2023 5:01 अपराह्न

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि अभी तक उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ है और ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ जबर्दस्त बल्लेबाजी की।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शतक जड़ा वहीं मिचेल मार्श ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और पाकिस्तान के खिलाफ 108 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्कों की मदद से 121 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट उसामा मीर ने झटका। जहां एक तरफ मिचेल मार्श और डेविड वार्नर को पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा गया वहीं दूसरी ओर स्टीव स्मिथ विरोधी टीम के गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेलने में नाकाम रहे और अपना विकेट गंवा बैठे।
हालांकि अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और ऐसा कहा जा सकता है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में बड़ा स्कोर बना सकती है। अभी भी टीम के पास काफी अच्छे बल्लेबाज हैं जो बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में भी नजर आएंगे।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
बता दें, अभी तक पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उन्होंने तीन मुकाबलों में एक में जीत दर्ज किया जबकि 2 में टीम को हार झेलनी पड़ी है।
अगर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें अब यहां से सभी मैच अपने जीतने होंगे। अब देखना है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?