स्टीव स्मिथ ने अपना स्टाइलिश वौक्लूस मैंशन बेच कमाए हजारों डॉलर - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्टीव स्मिथ ने अपना स्टाइलिश वौक्लूस मैंशन बेच कमाए हजारों डॉलर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इस समय श्रीलंका दौरे पर है।

Steve Smith Mansion House (Photo Source: Twitter)
Steve Smith Mansion House (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कथित तौर पर सिडनी में किंग्स रोड पर स्थित अपना घर (निवेशित संपत्ति) बेचकर 30 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ कमाया है। स्टीव स्मिथ ने अपना वौक्लूस मैंशन AUS$12.38 (लगभग 67 करोड़ रुपये) में बेचकर करीब दोगुने पैसे कमाए है।

आपको बता दें, स्टीव स्मिथ और उनकी पत्नी डैनी विलिस ने साल 2020 में AUS$6.6 मिलियन (लगभग 36 करोड़ रुपये) में वौक्लूस मैंशन खरीदा था।जिसके कुछ ही समय बाद मैककिम डिजाइन के मदद से इस जोड़े ने घर को और अधिक शानदार मैंशन में बदल दिया, जिस पर इतनी बड़ी नीलामी लगना जायज थी।

स्टीव स्मिथ ने स्टाइलिश वौक्लूस मैंशन बेचा

स्टीव स्मिथ और डैनी विलिस के वौक्लूस मैंशन पर 7 जुलाई की शाम को एजेंसी राइन और हॉर्न के डबल बे कार्यालय में 30 मिनट की बोर्डरूम नीलामी में बोलियां लगाई गई थी। नीलामी के दौरान दो खरीदारों के बीच प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ी  की बोली AUS$6.6 मिलियन से ऊपर चली गई। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, काफी लंबी प्रतिस्पर्धा के बाद नीलामीकर्ता डेमियन कूली ने अंतिम बोली AUS$12.38 मिलियन की लगाई।

आपको बता दें, 766 वर्गमीटर के इस मैंशन से आप बंदरगाह के दृश्यों लुफ्त उठा सकते हैं। स्मिथ और डैनी ने इस घर को भव्य रूप देने के लिए करीब $ 560,000 खर्च किए हैं। वौक्लूस मैंशन में बटलर की पेंट्री के साथ एक संगमरमर की रसोई है, एक गर्म स्विमिंग पूल, एक होम थिएटर, बार के साथ एक वाइन स्टोरेज रूम, संगमरमर के बाथरूम, एक डबल गैरेज, गर्म फर्श, एक मनोरंजक छत, रिमोट कंट्रोल सिस्टम और बाहरी कैमरे शामिल हैं।

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, स्टीव स्मिथ एक दशक से संपत्तियों का नवीनीकरण और बिक्री कर लाभ कमा रहे है, और साथ ही वह उनके किराए के घरों से एक सप्ताह में हजारों डॉलर कमा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां उन्हें 8 जुलाई से गाले में दूसरा और अंतिम मैच खेलना है और इसी के साथ इस दौरे का समापन होगा।

 

close whatsapp