पाकिस्तान जाते समय स्टीव स्मिथ की आंखों में दिखा खौफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान जाते समय स्टीव स्मिथ की आंखों में दिखा खौफ

चार मार्च से शुरू होगी दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज।

Steve Smith (Photo Source: Instagram)
Steve Smith (Photo Source: Instagram)

ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर अगले महीने टेस्ट, वनडे और टी-20 , तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया टीम के इस दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि यह दौरा रद हो जाएगा वहीं किसी रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार चलेगा।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। दरअसल हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें यह साफ पता चल रहा है कि कंगारू खिलाड़ी इस दौरे के लिए पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं।

स्टीव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर को तस्वीर साझा की है उसमें वो उन्होंने इमोजी के जरिए बताया है कि वो पाकिस्तान के लिए निकल चुके हैं। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद यह कहना ग़लत नहीं होगा कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह बहुप्रतीक्षित सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी। आपको बता दें कि 1998 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का ये पहला पाकिस्तान का दौरा होगा।

यहां देखिए स्टीव स्मिथ की वो इंस्टाग्राम स्टोरी

दोनो ही टीमों ने इस सीरीज के लिए अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए फुल स्ट्रेंथ टीम का एलान किया है। मेजबान टीम की कप्तानी जहां बाबर आजम के हाथों में होगी वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व पैट कमिंस करेंगे। ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट में हालिया फॉर्म काफी अच्छा रहा है लेकिन इस सीरीज में उनके सामने चुनौती अलग प्रकार की होगी।

सीरीज का पहला टेस्ट मैच चार मार्च से रावलपिंडी में खेला जाएगा। 12 मार्च से दूसरा टेस्ट कराची में होगा और तीसरा व आखिरी मुकाबला लाहौर में 21 मार्च से होगा। वहीं तीन वनडे मुकाबले 29 मार्च, 31 मार्च और 2 अप्रैल को रावलपिंडी में होंगे। टी-20 मुकाबला भी रावलपिंडी में 5 अप्रैल को खेला जाएगा।

close whatsapp