केएल राहुल का शतक देख होने वाले ससुर सुनील शेट्टी खुद को नहीं रोक पाए
केएल राहुल के शतक बाद सुनील शेट्टी ने डाला सोशल मीडिया पोस्ट।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2022 11:03 पूर्वाह्न

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल मैच दर मैच शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं कल के मैच में राहुल के बल्ले से शतक निकला। अपनी कप्तानी पारी के दौरान राहुल ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और फिर शतक जड़ दिया, जिसके बाद हर जगह उनका नाम सुर्खियां बटोर रहा था। अब केएल राहुल के बल्ले से शतक निकला है, तो उसके बाद शेट्टी परिवार की तरफ से तो रिएक्शन जरूर आएगा। तो हुआ भी कुछ ऐसा ही, जहां अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी ने केएल के शतक का जश्न मनाया।
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी ने मनाया केएल राहुल के शतक का जश्न
लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर सामने आ रही है, जहां टीम ने अभी तक कुल 6 मैच खेले हैं। जिसमें से केएल राहुल की टीम ने 4 मैच जीते हैं और 2 मैच हारे हैं, वहीं टीम के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों की धाक देखने को मिल रही है। कल दिन में मुंबई के खिलाफ हुए मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां केएल राहुल के शतक के बाद टीम के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई।
*केएल राहुल के शतक बाद सुनील शेट्टी ने डाला सोशल मीडिया पोस्ट।
*राहुल के जश्न मनाते हुए तस्वीर को सुनील शेट्टी ने किया है साझा।
*शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- शांति से काम करो, सफलता को शोर करने दो।
*वहीं इस पोस्ट पर राहुल ने कमेंट बॉक्स में बनाए 2 दिल।
सुनील शेट्टी के सोशल मीडिया पोस्ट पर एक नजर
अथिया शेट्टी ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी
LSG के पिछले मैच में अथिया स्टेडियम पहुंची थी, तब केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए थे। वहीं कल के मैच में केएल ने शतक लगाया, लेकिन इस दौरान अथिया मौजूद नहीं थी। उसके बावजूद अथिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर अपने प्यार केएल राहुल के शतक का जश्न मनाया।
ये है वो इंस्टा स्टोरी
![]()