क्या सुनील गावस्कर को आया विराट कोहली पर तरस!
सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के खराब दौर में दिया उनका साथ।
अद्यतन - Jul 12, 2022 1:20 pm

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर टीम इंडिया से जुड़ी हर बात पर अपनी राय रखते हैं, साथ ही वो पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर भी काफी बार बयान दे चुके हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से लिटिल मास्टर ने विराट को लेकर बयान साझा किया है और अपनी बात रखी है।
विराट कोहली की हर जगह बात हो रही है
भले ही मैदान पर टीम इंडिया के 11 खिलाड़ी खेलने उतरते हैं, लेकिन सभी की नजरें सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली पर होती है। साथ ही उनका फ्लॉप प्रदर्शन अब हर जगह चर्चा का विषय बनता जा रहा है, मैच दर मैच वो फ्लॉप हो रहे हैं।
सुनील गावस्कर को विराट कोहली के लिए दिल से बुरा लग रहा है!
*सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के खराब दौर में दिया उनका साथ।
*रोहित या कोई और बल्लेबाज फ्लॉप होता है, तो उनकी नहीं होती बात- गावस्कर।
*वनडे सीरीज में कमाल कर सकते हैं विराट- सुनील गावस्कर।
*गावस्कर बोले विराट वनडे में कुछ गेंदों में सेट हो जाते हैं।
गावस्कर का वनडे सीरीज पर बयान, लेकिन विराट का पहला मैच खेलना मुश्किल
भले ही सुनील गावस्कर को विराट पर भरोसा है और वो मानते है कि विराट वनडे में वापसी करेंगे, लेकिन खबर है कि चोट के कारण विराट कोहली का पहला वनडे खेलना मुश्किल है।
कपिल देव ने विराट को लेकर दिया कड़ा बयान
दूसरी ओर वर्ल्ड कप जीतने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया था, कपिल देव ने कहा था कि अगर अश्विन को टीम से ड्रॉप किया जा सकता है तो विराट को भी खराब प्रदर्शन के लिए ड्रॉप कर देना चाहिए।