शेन वॉर्न पर दिए गए बयान से अचानक सुनील गावस्कर ने पलटी मार ली - क्रिकट्रैकर हिंदी

शेन वॉर्न पर दिए गए बयान से अचानक सुनील गावस्कर ने पलटी मार ली

एंकर के सवाल पर मैंने अपनी व्यक्तिगत राय दी थी- सुनील गावस्कर।

Sunil Gavaskar and Shane Warne (Photo source: Twitter)
Sunil Gavaskar and Shane Warne (Photo source: Twitter)

टीम इंडिया के पू्र्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं, किसी खिलाड़ी पर राय रखने से लेकर मैदान में खेले गए शॉट्स पर अपनी बात रखने से गावस्कर पीछे नहीं हटते। लेकिन हाल ही में उन्हें दिवंगत स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न को लेकर एक काफी बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद काफी ज्यादा बवाल मचा गया था और सोशल मीडिया सहित हर जगह लिटिल मास्टर की तेजी से आलोचना हो रही थी। वही अब इन सभी बातों के बीच गावस्कर ने अपनी सफाई पेश कर शुरू कर दिया है और इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम का सहारा लिया है।

सुनील गावस्कर ने शेन वॉर्न वाले बयान को लेकर क्या पलटी मारी है

4 मार्च को दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का थाइलैंड में निधन हो गया था, वहीं अभी भी उनका अंतिम संस्कार होना बाकी है और वॉर्न के पार्थिव देह को थाइलैंड से ऑस्ट्रेलिया लाने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच एक न्यूज चैनल पर सुनील गावस्कर से पूछा गया था कि वो मुथैया मुरलीधरन या शेन वॉर्न दोनों में से किसे महान स्पिन गेंदबाज मानते हैं, जिसके जवाब में लिटिल मास्टर ने कहा था कि मुरलीधरन को वो शेन वॉर्न बेहतर स्पिनर मानते हैं। लेकिन उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था और हर क्रिकेट फैन इस पूर्व खिलाड़ी को अपने निशाने पर ले रहा था, जिसके बाद अब गावस्कर सफाई पेश कर रहे हैं।

*एंकर के सवाल पर मैंने अपनी व्यक्तिगत राय दी थी- सुनील गावस्कर।
*गावस्कर ने कहा-ना ये सवाल पूछना चाहिए था, ना ही इसका जवाब देना चाहिए था।
*ये सवाल पूछने का सही समय नहीं था- सुनील गावस्कर।
*साथ ही गावस्कर ने कहा कि शेन वॉर्न बहुत महान खिलाड़ी है।

लिटिल मास्टर की सफाई आप लोग भी सुनो

जल्द होगा वॉर्न का अंतिम संस्कार

ऑस्ट्रेलिया में मौजूद शेन वॉर्न के परिवार को उनके पार्थिव देह का इंतजार है, जो थाइलैंड से लाया जाएगा। हाल ही में आई खबर के मुताबिक शेन वॉर्न को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अंतिम विदाई दी जाएगी और इस दौरान करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

close whatsapp