सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान, टेस्ट क्रिकेट में नीतीश रेड्डी को हार्दिक पांड्या से बेहतर बताया!

रेड्डी ने हाल में ही मेलबर्न बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी।

Advertisement

Sunil Gavaskar and Nitish Reddy (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) हाल में ही युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गावस्कर ने 21 वर्षीय खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या से बेहतर करार दिया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि हाल में मेलबर्न में खेले गए BGT सीरीज के चौथे मैच में रेड्डी ने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार अंदाज में 114 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज के दौरान रेड्डी 294 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। फिलहाल, इस सीरीज में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्पोर्टस्टार के लिए लिखे अपने काॅलम में गावस्कर ने कहा- मेलबर्न टेस्ट ने भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा सितारों में से एक नीतीश कुमार रेड्डी को सामने ला दिया। वह आईपीएल में हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट फैंस के ध्यान में आए थे।

हालांकि, उन्होंने प्रथम श्रेणी स्तर पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन इसका श्रेय अजीत अगरकर और बाकी सेलेक्टर्स को जाता है कि उन्होंने उसमें काफी कुछ देखा और उसे टेस्ट मैदान में उतारा।

गावस्कर ने आगे कहा- मेलबर्न टेस्ट मैच में जब भारत खराब स्थिति में था, तो उन्होंने शतक जड़ा, जिससे आने वाले समय के लिए उनकी जगह टीम में पक्की हो गई। टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या की अनुपलब्धता के बाद से, भारत एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश में है, जो मीडियम पेस गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सके। रेड्डी की गेंदबाजी पर काम चल रहा है, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में वह निश्चित रूप से इस समय के हार्दिक पांड्या से बेहतर हैं।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या 21 वर्षीय खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिलती है या नहीं?

Advertisement