5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी
SA20: Kavya Maran की सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने रचा इतिहास, दो संस्करण में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी की अपने नाम
SA20 के दूसरे संस्करण के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - फरवरी 11, 2024 12:46 पूर्वाह्न
SA20 के दूसरे संस्करण के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी। बता दें, अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के दो सीजन खेले गए हैं और दोनों संस्करणों को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपने नाम किया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओर से 2024 संस्करण के फाइनल में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच की बात की जाए तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन बनाए। टीम की ओर से टॉम ऐबल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने डरबन टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।
टॉम ऐबल के अलावा Jordan Hermann ने 26 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए जबकि Tristan Stubbs ने 30 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56* रन बनाए जबकि कप्तान एडन मार्करम ने 42* रनों की तूफानी पारी खेली। डेविड मलान इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए।
डरबन सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान केशव महाराज ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके जबकि रीस टॉपले ने 1 विकेट अपने नाम किया।
डरबन सुपर जायंट्स ने फाइनल में किया काफी निराशाजनक प्रदर्शन
205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स की शुरुआत काफी खराब रही और उन्होंने अपनी शुरुआती तीन विकेट महज 7 रन पर ही गंवा दिए। क्विंटन डी कॉक फाइनल में तीन रन ही बना पाए जबकि जेजे स्मट्स ने मात्र 1 रन बनाए। भानुका राजपक्षे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
तीन विकेट जल्द गिरने के बाद वियान मुल्डर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 22 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। मुल्डर ने अलावा ड्वेन प्रीटोरियस ने 28 रन बनाए जबकि जूनियर डाला ने 15 रनों का योगदान दिया।
डरबन सुपर जायंट्स इस मैच में 115 रन पर ऑलआउट हो गई और सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने फाइनल को 89 रनों से अपने नाम किया। मार्को जानसेन ने महत्वपूर्ण मैच में 5 विकेट झटके।
Back to back titles 🔥
Captain Markram 🏆
Sunrisers Eastern Cape🔥 pic.twitter.com/p7vFVGxkJf— yadhu (@yadhu1_4) February 10, 2024
Alexa play, 𝘸𝘦 𝘢𝘳𝘦 𝘵𝘩𝘦 𝘤𝘩𝘢𝘮𝘱𝘪𝘰𝘯𝘴 𝙖𝙜𝙖𝙞𝙣 🏆 pic.twitter.com/liaJVBLT7U
— Sunrisers Eastern Cape (@SunrisersEC) February 10, 2024
Sunrisers Eastern Cape wins the first two editions of the #SA20 and my word, don't they deserve it?! Been brilliant throughout. Batted properly, exceptional in the field and terrific with the ball. Massive congratulations to Aiden Markram and co, comiserations #DSG #SA20Final
— Gontse Matea (@Gontse_Matea) February 10, 2024
– IPL Champions in 2009.
– IPL Champions in 2016.
– SA T20 Champions in 2023.
– SA T20 Champions in 2024.4th Title for Sunrisers franchise – What a team. 🔥👌 pic.twitter.com/gDdITLrj0D
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 10, 2024
Congratulations to Sunrisers eastern Cape and Aiden Markram on clinching back-to-back victories in the SA20 final! 🏆🥳👏 #Champions #AidenMarkram#SA20Finals https://t.co/qCqCSSUIND
— RAZA (@extracover11) February 10, 2024
Markram have won back to back titles for SEC leading his team magnificently but unfortunately might not lead in IPL and Marco Jansen highest wicket taker in SA league unfortunately might not play a single match in IPL.
— Uma Mahesh (@UmaMahesh_11) February 10, 2024
Captain Markram era 🥵🔥 pic.twitter.com/SZUaa61yy2
— . 🍟 (@106capetown) February 10, 2024
2nd consecutive title 🏆 for Markram as Captain ☝
— Harshad 𝕏 (@_anxious_one) February 10, 2024
CHAMPIONS‼️‼️@SunrisersEC 🔥
As batsman big knock lekapoyina,
Markram baaga lead chesadu 🙇 pic.twitter.com/Xi2AyB3rZh— ROH!TH 🕸️ (@_rohith_08) February 10, 2024
Back-to-back championships for Sunrisers Eastern Cape 🏆🏆
Captain Markram has done it again🔥#SA20Final pic.twitter.com/ksLrrAJRG9
— Muhammad Danish (@danish7633) February 10, 2024
Proper team performance this. Malan, Hermann, Abell, Markram and Stubbs our top 5 with more than 250 runs.
Worrall, Baartman and Jansen with 17+ wickets and the top 3 wicket takers in the tournament.
Harmer and Liam Dawson always performed with their spin bowling.
— The Divine Beard (@Gerrardicted) February 10, 2024
@SunrisersEC win their 2nd SA T20 🏆
Back to back victory for Markram and co
Finally Kavya Happy 😀#SA20Final pic.twitter.com/PIUiPIwOUF
— Sekar 𝕏 (@itzSekar) February 10, 2024
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो