SRH Full Squad For IPL 2024: पैट कमिंस से लेकर ट्रेविस हेड तक, देखें आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद SRH का फुल स्क्वाॅड - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH Full Squad For IPL 2024: पैट कमिंस से लेकर ट्रेविस हेड तक, देखें आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद SRH का फुल स्क्वाॅड

SRH ने इस मिनी ऑक्शन में पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।

Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X)
Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X)

Sunrisers Hyderabad for IPL 2024: आईपीएल के आगामी 17वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज 19 दिसंबर, मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में समाप्त हुआ। बता दें कि इस ऑक्शन में 129 विदेशी खिलाड़ियों के साथ कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगी। लेकिन 72 खिलाड़ियों की ही किस्मत चमकी, जिन्हें सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने खरीद कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

दूसरी ओर, एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने भी इस ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। बता दें कि SRH ने इस मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान व तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया। इस खरीद के साथ ही कमिंस आईपीएल इतिहास में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

कमिंस के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके हमवतन साथी खिलाड़ी व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 6.80 करोड़ में खरीदा, तो श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को 1.5 करोड़ देकर अपने बेड़े में शामिल किया।

इसके अलावा हैदराबाद ने जयदेव उनादकट (1.6 करोड), आकाश सिंह (20 लाख) और झाथावेद सुब्रमन्यन (20 लाख) जैसे घरेलू भारतीय खिलाड़ी को भी आगामी आईपीएल सीजन के लिए टीम के साथ जोड़ा। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के बाद कुछ ऐसी दिखती है सनराइजर्स हैदराबाद-

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का IPL 2024 के लिए फुल स्क्वाॅड:

रिटेन खिलाड़ी– अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, शाहबाज अहमद (ट्रेड), अभिषेक शर्मा, मार्को यान्सेन, वाॅशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी।

नए खिलाड़ी खरीदे– ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, झाथावेद सुब्रमन्यन।

रकम बाकी– 3.20 करोड़

कुल खिलाड़ी– 25 (भारतीय- 15 और विदेशी- 8)

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: हैरी ब्रूक से लेकर ट्रिस्टन स्टब्स तक, आईपीएल ऑक्शन के बाद कुछ ऐसा दिखता है Delhi Capitals का फुल स्क्वाॅड

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?