अभिषेक शर्मा ट्रैविस हेड

SRH की हार के लिए ये दो प्लेयर्स हैं जिम्मेदार, Playoff में दिया अपनी टीम को धोखा, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

प्लेऑफ मुकाबलों में नहीं चला अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड का बल्ला।

Travis Head & Abhishek Sharma (Photo Source: IPL Official Website)
Travis Head & Abhishek Sharma (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। खासकर उनके बल्लेबाजों ने जिस तरह से पूरे सीजन में बल्लेबाजी की उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। SRH की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लीग मैच में 287 रन का स्कोर खड़ा किया, जो IPL के इतिहास सबसे अधिक है।

आपको बता दें कि, IPL 2024 के लीग फेज के दौरान SRH के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड का बल्ला आग उगल रहा था। दोनों ने पूरे लीग फेज के दौरान 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। लेकिन playoff आते ही इन दोनों के बल्ले में मानो जंग लग गई हो और वहां उनका बल्ला बिल्कुल खामोश रहा। नॉक आउट मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों का औसत और स्ट्राइक रेट बुरी तरह से नीचे गिर गया।

लीग स्टेज और प्लेऑफ में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड का प्रदर्शन

ट्रैविस हेड ने लीग स्टेज के 12 मैचों की 12 पारियों में 201.13 की स्ट्राइक रेट और 48.45 की औसत से 533 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकला। वहीं अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 209.41 की स्ट्राइक रेट और 38.91 की औसत से 467 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले।

वहीं playoff की बात करें तो ट्रैविस हेड ने 3 मैचों की 3 पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए। इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट और औसत में काफी गिरावट आई। उनका स्ट्राइक रेट 109.68 और औसत 11.33 का रहा। वहीं अभिषेक शर्मा ने playoff में 3 पारियों में 5.67 की औसत और 121 की स्ट्राइक रेट से 17 रन बनाए। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि, इन दोनों के फ्लॉप बल्लेबाजी टीम के हार का कारण बनी।

टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने लीग स्टेज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था लेकिन पिछले चार मैचों में वह तीन बार जीरो पर आउट हुए हैं। आईपीएल प्लेऑफ में एक से ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है। उन्होंने 2013 में ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

close whatsapp