ICC World Cup 2023: ‘पाकिस्तान की हवा निकालने के लिए एकदम तैयार हैं किंग कोहली’- पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
भारत से वनडे वर्ल्ड कप में एक बार भी नहीं जीत पाया है पाकिस्तान
अद्यतन - Oct 14, 2023 2:47 pm

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज 14 अक्टूबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला, अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है। रैना का कहना है कि कोहली बड़े मौंको पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं।
किंग कोहली को लेकर सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले सुरेश रैना ने आईसीसी से बातचीत करते हुए कहा- दोनों टीमें टूर्नामेंट में दो-दो जीत हासिल कर चुकी हैं। इसलिए, जब वे इस मैच में खेलने उतरेंगी तो काफी आत्मविश्वासी होंगी। भारत बनाम पाकिस्तान मैच में वही अच्छा करता है जो दबाव को सही तरह से हैंडल करता है।
यह गेम को पूरी तरह से सेट कर देता है। भारत को बस नाॅर्मल खेलने की जरूरत है। वे सभी जानते हैं कि दबाव से कैसे निपटना है। भारत ने पाकिस्तान से वनडे वर्ल्ड कप में 7 बार खेला है और हम कभी भी नहीं हारे हैं।
रैना ने आगे कहा- भारत के लिए अच्छी बात यह है कि विराट कोहली को बड़े मौके पसंद हैं, जब भी पाकिस्तान आता है, वह हीरो बनना चाहता है। वह उस समय का आदमी बनना चाहता है, जो प्रदर्शन करे। इसीलिए हम उसे चेज मास्टर कहते हैं। वह किंग ऑफ रन चेज है। क्रिकेट एक खेल है, लेकिन कोहली इसके लिए अलग तरह से तैयारी करते हैं। अहमदाबाद में 120,000 लोगों के सामने खेलना, वाकई शानदार होगा।
ये भी पढ़ें- CWC 2023, Match 12, IND vs PAK: टॉस के दौरान भारतीय फैंस ने उड़ाया Babar Azam का मजाक