VIDEO: आईपीएल 2025 खेलेंगे MS Dhoni….! जिगरी दोस्त सुरेश रैना ने किया बड़ा दावा

आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी अपने बैटिंग कैमियो से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

MS Dhoni & Suresh Raina (Photo Source: BCCI/IPL/X)

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही चर्चा जोरों से शुरू हो गई थी कि यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन होने वाला है। एमएस धोनी ने सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी, और एक खिलाड़ी के रूप में खेलने का फैसला लिया था। इस आईपीएल में CSK का मैच जहां कहीं भी होता है, Yellow Army फैंस वहीं पहुंच जाते हैं, जिसके पीछे का कारण सिर्फ थाला धोनी को देखना होता है।

Advertisement
Advertisement

आईपीएल 2024 में धोनी अपने बैटिंग कैमियो से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें धोनी इस वक्त पूरी फिट नहीं है, लेकिन सिर्फ अपने फैंस के लिए मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। इस बीच सुरेश रैना ने क्या MS Dhoni आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

सुरेश रैना ने धोनी के IPL फ्यूचर को लेकर दिया ये बयान

पूर्व CSK खिलाड़ी और MS Dhoni के जिगरी दोस्त सुरेश रैना से हाल ही में जियोसिनेमा पर एक चर्चा के दौरान आईपीएल में धोनी के फ्यूचर को लेकर सवाल किया गया। जिसका सुरेश रैना ने एक शब्द में जवाब देते हुए कहा, ‘खेलेंगे’

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी उस चर्चा का हिस्सा थे, उनका मानना है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन नहीं है। आरपी सिंह ने जियोसिनेमा पर कहा, ‘ऐसा नहीं लगता कि यह उनका आखिरी सीजन होगा।’

पूरी तरह फिट नहीं है MS Dhoni

MS Dhoni इस वक्त पूरी तरह फिट नहीं है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद धोनी को लंगडाते हुए देखा गया, जिससे पता चलता है कि उन्होंने चोट के बावजूद खेलने का फैसला लिया था। धोनी और सुरैश रैना को मैच के बाद एक साथ स्टेडियम से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान रैना ने धोनी को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद की थी।

टीम होटल में भी थाला लंगडाते हुए नजर आए थे, उन्हें चलने के लिए दीवारों का सहारा भी लेना पड़ा था। एमएस धोनी के फिटनेस पर बात करते हुए सीएसके के बॉलिंग कंसल्टेंट का कहना है कि उनका पूरा फोकस सिर्फ गेम पर ही है।

Advertisement