पूर्व पाक खिलाड़ी आमिर सोहेल को सूर्यकुमार यादव से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व पाक खिलाड़ी आमिर सोहेल को सूर्यकुमार यादव से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है

भारत के खिलाफ मैच से पहले अपने गेंदबाजों का गुणगान गा रहे हैं आमिर सोहैल।

aamir sohail on suryakumar yadav (pic source-twitter)
aamir sohail on suryakumar yadav (pic source-twitter)

तमाम क्रिकेट फैंस को 23 अक्टूबर का इंतजार बेसब्री से है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। बता दें, पिछले 12 महीनों में इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से 2 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है।

इसी बीच भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आमिर सोहेल ने अपना पक्ष सामने रखा है, साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव को लेकर बेहद हैरान करने वाला बयान दिया है।

भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कुछ ही समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। यादव ने अभी तक भारत के लिए 34 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 38.7 के औसत और 176.82 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 1045 रन बनाए हैं। वो इस समय ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग की सूची में दूसरे स्थान पर है।

मुझे सूर्यकुमार यादव से बिल्कुल भी डर नहीं है: आमिर सोहेल

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आमिर सोहेल ने स्पोर्ट्स तक के हवाले से कहा है कि, ‘अगर भारत के बल्लेबाज और पाकिस्तानी गेंदबाजों को आमने-सामने रखा जाए तो मैं पाकिस्तान के गेंदबाजों के साथ जाना चाहूंगा। भारतीय टीम के पास बहुत टैलेंट है।

लेकिन अगर आप सूर्यकुमार यादव या किसी और बल्लेबाज का नाम लेते हैं और अगर मैं पाकिस्तान टीम का कप्तान हूं तो मुझे उनसे कोई परेशानी नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आप रोज-रोज विव रिचर्ड्स की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकते। भाई वो एक ही नाम था और उनके जैसा कोई और नहीं हो सकता। हां विराट कोहली काफी खतरनाक खिलाड़ी है।’

अभी तक दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 13 बार आमने सामने आ चुकी हैं और सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने भारत को मात दी है। जब की बाकी के मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

रिजर्व खिलाड़ी:

मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।

close whatsapp