सूर्य को मिली खास ट्रॉफी को देख, वाइफ को आया उनपर भर-भर के प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्य को मिली खास ट्रॉफी को देख, वाइफ को आया उनपर भर-भर के प्यार

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो खुद सूर्यकुमार यादव के साथ ICC टी-20 खिलाड़ी ऑफ द ईयर 2022 के अवार्ड के साथ खड़ी हुई हैं।

Suryakumar Yadav (Pic Source-Instagram)
Suryakumar Yadav (Pic Source-Instagram)

हाल ही में भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC टी-20 खिलाड़ी ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें, 2022 सत्र में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और टी-20 फॉर्मेट में कुल 2 शतक जड़े।

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो खुद भारतीय बल्लेबाज के साथ ICC टी-20 खिलाड़ी ऑफ द ईयर 2022 के अवार्ड को लेकर खड़ी हुई हैं। यादव ने 2022 में टी-20 फॉर्मेट में कुल 1164 रन बनाए हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 46.56 और स्ट्राइक रेट 187.43 रहा है। सूर्या ने 2022 की 31 पारियों में 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं।

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty (Pic Source-Instagram )
Suryakumar Yadav and Devisha Shetty (Pic Source-Instagram )

सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन बनाए। इसके बाद नवंबर 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 111* रन की धुआंधार पारी खेली। जनवरी 2023 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 112 रन जड़े।

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी

1 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया। इस शानदार सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी। पहला मैच कीवी टीम ने 21 रन से जीता था जबकि दूसरा मुकाबला भारत ने छह विकेट से अपने नाम किया था।

तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 126 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने भी 24 रन का योगदान दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 66 पर ऑल आउट हो गई।

भारत की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके। उमरान मलिक, शिवम मावी और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp