मुझे क्यों तोड़ा? कैमरे ने क्या बिगाड़ा था सूर्यकुमार यादव का, बल्ले से कर दिया बेहाल
MI टीम ने सोशल मीडिया पर अभ्यास का एक वीडियो किया है पोस्ट।
अद्यतन - Apr 13, 2024 2:48 pm

काफी इंतजार के बाद सूर्यकुमार यादव IPL 2024 के लिए MI टीम के साथ जुड़े थे, दिल्ली के खिलाफ वो भले ही खाता नहीं खुल पाए थे। लेकिन RCB के खिलाफ SKY ने अपना पुराना अवतार दिखाकर, आलोचकों को चुप करा दिया। वहीं अब बल्लेबाज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें SKY ने कैमरे को निशाना बनाया है।
RCB के खिलाफ गजब पारी खेली थी सूर्यकुमार यादव ने
MI टीम ने लीग में अभी कर DC और RCB टीम को हराया है, वहीं फाफ की टीम के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला था और उन्होंने वानखेड़े में फैन्स को झूमने का मौका दे दिया था। RCB के खिलाफ SKY ने महज 19 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी थी। इससे पहले अपनी सर्जरी के कारण SKY लीग के शुरूआती मैच नहीं खेल पाए थे और टीम को उनकी कमी खली थी।
कैमरे पर निकाला सूर्यकुमार यादव ने अपना गुस्सा
*MI टीम ने सोशल मीडिया पर अभ्यास का एक वीडियो किया है पोस्ट।
*वीडियो में सूर्यकुमार यादव नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं।
*अभ्यास के दौरान SKY ने मारा सीधे नेट्स में रखे कैमरे पर शॉट।
*जिसके बाद Go Pro का टूटा स्टैंड, कैमरा जा कर गिरा दूर।
सूर्यकुमार यादव ने कुछ इस तरह तोड़ा था कैमरा
गजब का माहौल है इस समय MI के ड्रेसिंग रूम में
आगे किस-किस के बीच होंगे मुकाबले?
IPL 2024 में आज RR बनाम पंंजाब का मैच होगा, उसके बाद सुपर संडे को 2 मैच खेले जाएंगे। जहां पहले मैच में LSG के सामने केकेआर टीम होगी, दूसरे मैच में CSK और MI के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इसके बाद 15 अप्रैल के दिन RCB बनाम SRH का मैच खेला जाएगा, तो 16 अप्रैल के दिन कोलकाता में KKR के खिलाफ RR टीम खेलने उतरेगी। वहीं अब जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कुछ टीमों को लेकर तस्वीर साफ हो रही है और साथ ही इस बार की लीग में युवा खिलाड़ियों का दम देखने को ज्यादा मिल रहा है।