टीम इंडिया के नए ‘शेफ’ बने Suryakumar Yadav, गजब की रेसिपी कर डाली अफ्रीका से शेयर
शेफ के अंदाज में SKY ने की रमनदीप और विजय कुमार की बात।
अद्यतन - Nov 8, 2024 1:44 pm

Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है, जहां इस बार भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से है। दूसरी ओर सीरीज के आगाज से पहले कप्तान SKY का एक खास वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने टीम के 2 नए खिलाड़ियों की अतरंगी अंदाज में बात की है।
अफ्रीका के खिलाफ कमाल कर चुके हैं Suryakumar Yadav
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई आखिरी टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी, वहीं इस सीरीज में Suryakumar Yadav का प्रदर्शन शानदार रहा था। जहां SKY ने अफ्रीका टीम के खिलाफ शतक लगाया था, ऐसे में इस बार भी उनके सभी को धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।
2 नए खिलाड़ियों को लेकर क्या बोले ‘शेफ’ Suryakumar Yadav?
*शेफ के अंदाज में Suryakumar Yadav ने की रमनदीप और विजय कुमार की बात।
*तेज गेंदबाज की रेसिपी के जरिए SKY ने शेयर की विजय कुमार की जानकारी।
*सूर्यकुमार ने Footwork का मसाला-ध्यान की चटनी जैसे शब्द रमनदीप के लिए बोले।
*SKY के शब्द सुन काफी प्रभावित हुए फैन्स, कप्तान साहब के लिए किए गजब कमेंट्स।
आप भी देखो कप्तान Suryakumar Yadav का ये वीडियो
अभ्यास सत्र से भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें
SKY ने खुद को साबित किया है कप्तान के तौर पर
सभी को लग रहा था कि टी20 टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे, लेकिन गंभीर के आते ही सब कुछ बदल गया। हार्दिक के लिए कहा गया कि वो फिट नहीं रहते हैं, इसलिए उनको कप्तानी नहीं दी जाएगी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को टी20 प्रारूप के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया, जिसके बाद SKY ने खुद की कप्तानी को मैदान पर साबित किया है। हाल ही में टीम इंडिया मे लंका और बांग्लादेश को टी20 सीरीज में हराया है, साथ ही आगे भी उनसे सभी को दमदार प्रदर्शन और शानदार कप्तानी की उम्मीद रहने वाली है। वैसे टीम इंडिया के लिए ये इस साल की आखिरी टी20 सीरीज है।