बीच मैदान में सूर्यकुमार यादव की गलत हरकत से गुस्सा हुए युजवेंद्र चहल!
कल के मैच में चहल ने सूर्यकुमार के खिलाफ लिया था DRS।
अद्यतन - मई 1, 2022 12:06 अपराह्न

मुंबई टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं। साथ ही दोनों ही इस आईपीएल में काफी शानदार प्रदर्शन करे रहे हैं। जहां एक तरफ टीम की लगातार हार के बीच सूर्य का बल्ला चमक रहा है, तो दूसरी ओर चहल अपनी फिरकी से राजस्थान को जीत के शिखर पर पहुंचा रहे हैं। लेकिन कल रात राजस्थान और मुंबई के बीच हुए मैच में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने एक बार के लिए सभी हैरान कर दिया और चहल को परेशान कर दिया।
चहल के सामने सीनियर-जूनियर का सम्मान भूले सूर्यकुमार यादव
युजवेंद्र चहल इस आईपीएल सीजन में छा रहे हैं, जहां उनकी गेंदबाजी को समझ पाना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है और वो इस सीजन में सबसे ज्यादा 19 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं अगर बात करें मुंबई टीम की तो, लगातार 8 हार के बाद कल रात राजस्थान के खिलाफ टीम ने जीत का खाता खोला है। जहां इस जीत मे सूर्यकुमार यादव का बड़ा हाथ रहा, साथ ही वो अकेले बल्लेबाज हैं जो मुंबई के लिए लगातार रन बना रहे हैं।
*कल के मैच में चहल ने सूर्यकुमार के खिलाफ लिया था DRS।
*LBW के लिए था DRS, लेकिन आउट नहीं हुए SKY।
*जिसके बाद SKY मस्ती करने के लिए चहल के पास पहुंच गए।
*सूर्य ने युजी की गर्दन पर डाला अपना हाथ और मजाक करने लगे।
कुछ ऐसा था मैदान के बीच का नजारा
https://twitter.com/Loyalsachfan01/status/1520489974596272129?s=20&t=z317K95qQwqhRXC2LraZAw
पूरे मामले में SKY की तरफ से आया बयान
वहीं चहल के साथ मस्ती करने को लेकर सूर्य की तरफ से बयान भी आया, जहां SKY ने कहा कि- ये मेरे और चहल के बीच मस्ती भरी लड़ाई है और इसे मुझे करने में मजा आता है। साथ ही SKY ने युजी की तारीफ भी की और बोला कि चहल बहुत शानदार गेंदबाज है, इस मैच में SKY के बल्ले से अर्धशतक निकला था।