Suryakumar Yadav ने बल्ले से लगाई राशिद खान की क्लास, फिर मैच के बाद स्पिनर के लिए बोली बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

Suryakumar Yadav ने बल्ले से लगाई राशिद खान की क्लास, फिर मैच के बाद स्पिनर के लिए बोली बड़ी बात

Suryakumar Yadav ने राशिद खान के खिलाफ जमकर बनाए थे रन।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

Suryakumar Yadav टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां USA के बाद इस खिलाड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया का काम आसान कर दिया था। वहीं अपनी बल्लेबाजी के दौरान SKY ने राशिद खान की जमकर क्लास लगाई और फिर मैच के बाद हैरान करने वाला बयान दिया।

Suryakumar Yadav ने संभाली थी टीम इंडिया की पारी

जी हां, अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित और विराट के बाद पंत भी जल्दी आउट हो गए थे, जिसके बाद Suryakumar Yadav मैदान पर उतरे और उन्होंने टीम इंडिया की पारी को संभाला। SKY ने 28 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्हें हार्दिक पांड्या का पूरा साथ मिला था 22 गज पर। साथ ही कल के मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे और सर जडेजा भी बल्लेबाजी में फेल रहे थे।

राशिद खान की तारीफ करते नहीं थक रहे थे Suryakumar Yadav

*Suryakumar Yadav ने राशिद खान के खिलाफ जमकर बनाए थे रन।
*वहीं मैच के बाद दिए इंटरव्यू में अचानक SKY करने लगे राशिद खान की तारीफ।
*सूर्यकुमार यादव ने बोला- राशिद खान की गेंदबाजी के खिलाफ खेलना मुश्किल होता है।
*राशिद दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं और आपको उनसे एक कदम आगे रहना होता है- SKY।

Suryakumar Yadav ने इस वीडियो में दिया राशिद को लेकर बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

दोनों के बीच का ये वीडियो भी हुआ था काफी ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है टीम इंंडिया

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय रथ जारी है, जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने पहले आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया था, वहीं अब सुपर-8 में अफगानिस्तान को मात है। अब सुपर-8 में टीम इंडिया का अगला मैच 22 जून को बांग्लादेश है और फिर 24 जून को रोहित एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी। साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ऐसे ही लगातार मैच जीत रही थी, लेकिन फिर फाइनल में आकर हार गई थी।

close whatsapp