सूर्यकुमार यादव

“मुझे सात से 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि…..”- अपनी बैटिंग को लेकर SKY ने दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी।

Suryakumar Yadav (Pic SOurce-X)
Suryakumar Yadav (Pic SOurce-X)

T20I फॉर्मेट के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी बैटिंग पोजीशन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि, उन्हें किन ओवरों में बल्लेबाजी करना पसंद है। सूर्या ने ये बयान अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद दिया। AFG के खिलाफ खेले गए सुपर 8 मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था और टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया।

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वो सातवें से 15वें ओवर के बीच बल्लेबाजी करने की अपनी भूमिका का आनंद लेते हैं जब फील्डर मैदान में फैले होते हैं और विपक्षी गेंदबाज रन रेट पर अंकुश लगाकर वापसी करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अफगानी टीम के खिलाफ बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में चारों तरफ शॉट लगाकर 28 गेंद में 53 रन बनाते हुए भारत को आठ विकेट पर 181 रन तक पहुंचाया और वो प्लेयर ऑफ द मैच बने।

अपनी बैटिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

सूर्यकुमार ने भारतीय पारी के ब्रेक के दौरान टीवी प्रेजेंटर से कहा, ”मैंने यही अभ्यास किया है, मुझे सात से 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि यह सबसे कठिन चरण होता है, जब विपक्षी गेंदबाज चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। मुझे उस चरण में जिम्मेदारी लेना पसंद है, मैं इसका आनंद लेता हूं।”

कप्तान रोहित शर्मा (8) के आउट होने के बाद ऋषभ पंत (20) और विराट कोहली (24) ने 43 रन जोड़कर टीम को कुछ हद तक संभाला लेकिन राशिद खान के दोहरे झटकों ने भारत का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन कर दिया। सूर्यकुमार ने कहा, ”जब वह (कोहली) आउट हुए तो मैं तैयार हो गया। मैंने बस अपने खेल और अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा किया।

मैंने उनके (रोहित शर्मा) साथ बहुत क्रिकेट खेला है और अब उसकी कप्तानी में, वह मेरे खेल को समझता है। वह मेरा खेल जानता है, इसलिए वह आराम से बैठकर इसका आनंद लेता है।” सूर्यकुमार ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने हार्दिक पांड्या (32 रन, 24 गेंद) के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 गेंद में 60 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत अंतिम छह ओवर में 66 रन बनाने में कामयाब रहा।

close whatsapp