जब रिंकू और सूर्या की फिरकी में फंसे लंकाई बल्लेबाज, आखिरी 12 गेंदों पर कुछ ऐसे पलटा मैच
तीसरे टी-20 में डेथ ओवर्स में रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने की गेंदबाजी।
अद्यतन - Jul 31, 2024 1:28 pm

IND vs SL: Rinku Singh Suryakumar Yadav Bowling: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसे भारतीय क्रिकेट फैंस ने शायद पहले कभी नहीं देखा था। इस मैच में खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी ओवर डालने आए, जिसमें उन्होंने लगातार दो विकेट चटकाए।
इससे पहले सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में कभी बॉलिंग नहीं की थी और न ही कभी विकेट चटकाया। उन्हें पहला विकेट मिलते देख फैंस भी खुशी से झूम उठे। वहीं मैच जीतने के बाद सूर्या की कप्तानी की भी तारीफ हो रही है। मुकाबले में उन्होंने 19वां ओवर रिंकू सिंह को थमाया। उस ओवर में रिंकू ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं आखिरी ओवर खुद कप्तान करने आए और उन्होंने सिर्फ 5 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ये दोनों ओवर इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी से पलटा मैच (Rinku Singh and Suryakumar Yadav Bowling)
रिंकू सिंह ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका का सबसे बड़ा विकेट चटकाया और कुसल परेरा को 46 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। रिंकू ने अपनी बॉल पर उनका कैच पकड़ा। इस बड़े विकेट के बाद रिंकू ने इस ओवर की चौथी गेंद पर रमेश मेंडिस को भी आउट कर दिया। मेंडिस बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बांउड्री पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे। इन दो बड़े विकेट मिलने के बाद टीम इंडिया ने मैच में वापसी कर ली, लेकिन इसके बाद आखिरी ओवर को लेकर टेंशन बढ़ गई।
When in need, call @rinkusingh235 🤙
Game-changing over 🤩🔥#SonySportsNetwork #SLvIND pic.twitter.com/aGjQNXamFp
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 30, 2024
टीम इंडिया के पास आखिरी ओवर के लिए खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के एक-एक ओवर बचे थे। ऐसे में इस बात पर चर्चा शुरू हुई कि आखिरी ओवर कौन डालेगा? अंत में सूर्यकुमार यादव ने खुद आखिरी ओवर डालने का फैसला किया। जिसे देख फैंस दंग रह गए। सूर्या ने आते ही दूसरी बॉल पर कामिंदु मेंडिस का विकेट चटकाया। इसके बाद सूर्या ने अगली ही गेंद पर महीश तीक्षणा को चारों खाने चित कर दिया।
Game-changing batting ✅
Game-changing bowling ✅@surya_14kumar bhau mann la 👏🙇♂️#SonySportsNetwork #SLvIND #TeamIndia #SuryakumarYadav pic.twitter.com/5G3PESMVY9— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 30, 2024
सूर्या ने आखिरी ओवर में 6 रन डिफेंड किए और श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में 137 रन ही बना सकी। इस तरह मैच टाई हो गया। आखिरकार मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।