'कप्तान' Suryakumar Yadav अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, इंस्टा पर शेयर कर डाली मन की बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कप्तान’ Suryakumar Yadav अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, इंस्टा पर शेयर कर डाली मन की बात

Suryakumar Yadav ने टी20 सीरीज शुरू होने से पहले शेयर किया पोस्ट।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

श्रीलंका के खिलाफ Suryakumar Yadav इस बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरने वाले हैं, जिसे लेकर इस खिलाड़ी का उत्साह मैदान से लेकर मीडिया के सामने देखने को मिल रहा है। इस बीच SKY ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए भी दिखाई है, जहां उन्होंने टी20 सीरीज शुरू होने से पहले एक खास पोस्ट शेयर किया है।

हाल ही में Suryakumar Yadav ने दिया था बयान

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Suryakumar Yadav का एक खास वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें उन्होंने कई चीजों पर बयान दिया था। SKY ने कहा था कि- इस खेल के जरिए मैंने विनम्र रहना सीखा है, क्रिकेट आपकी लाइफ का पार्ट है और आप अच्छा खेले तो इसका मतलब ये नहीं हैं की आप टॉप रहें और खराब खेलते ही तेवर बदल जाए। आपको बतौर खिलाड़ी अपने जीवन में बैलेंस बनाना जरूर होता है।

मन में क्या चल रहा है Suryakumar Yadav के?

*Suryakumar Yadav ने टी20 सीरीज शुरू होने से पहले शेयर किया पोस्ट।
*SKY एक तस्वीर में दौड़ लगाते दिखे, तो दूसरी तस्वीर में हेलमेट पहने नजर आए।
*पोस्ट के जरिए सूर्यकुमार ने दिखाया कितने उत्साहित हैं वो टी20 सीरीज के लिए।
*दूसरी ओर फैन्स कप्तान SKY और गौतम गंभीर की जोड़ी को भी बेस्ट बता रहे हैं।

Suryakumar Yadav ने ये सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है

आप भी देखो SKY का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सूर्यकुमार यादव का खेल करीब से देखा है गौतम गंभीर ने

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव के खेल को काफी करीब से देखा है, जहां SKY ने गंभीर की कप्तानी में KKR टीम से काफी समय तक IPL खेला था। हाल ही में SKY ने हेड कोच को लेकर बयान भी दिया था, उन्होंने कहा था कि- गंभीर के साथ मेरा रिश्ता स्पेशल है और उनके अंडर ही IPL खेला था। आगे बोलेते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि गंभीर जानते हैं कि मैं मैदान पर किस तरह काम करता हूं। वैसे SKY को टी20 में कप्तान बनाए जाने के पीछे गंभीर का हाथ है।

close whatsapp