वीडियो: सूर्यकुमार यादव के इस शॉट को देख आप भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने लगाया शानदार अर्धशतक।
अद्यतन - सितम्बर 26, 2022 10:01 पूर्वाह्न

हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। इस मैच में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया और टीम की जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। लेकिन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। भारतीय स्पिनरों युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल ने भारत को मैच में बनाए रखा लेकिन टिम डेविड की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 186 रन बनाने में कामयब रहा।
सैम्स की गेंद पर सूर्या ने लगाया शानदार शॉट
जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल सिर्फ एक रन बनाकर पहले ही ओवर में डेनियल सैम्स की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन कोहली और सूर्यकुमार ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और स्टेडियम के चारों ओर एक से बढ़कर एक शानदार शॉट लगाए। कोहली ने नौवें ओवर में एडम ज़म्पा की गेंद पर दो चौके लगाकर अपने फैंस को इंटरटेन किया, लेकिन सूर्यकुमार ने अगले ओवर में शानदार छक्का लगाकर फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सूर्यकुमार यादव का वो बेहतरीन शॉट पारी के 10वें ओवर में देखने को मिला। ओवर की चौथी गेंद सैम्स ने थोड़ी से शॉर्ट पिच फेकी और सूर्या ने इस गेंद के ऊपर कड़ा प्रहार करते हुए लॉन्ग ऑफ की तरफ शानदार छक्का लगाया। इस शॉट को देखकर कॉमेंटेटर भी उनकी तारीफ से खुद को रोक नहीं पाए। इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसको लेकर अपनी तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यहां देखिए सूर्यकुमार यादव का वो शॉट
https://twitter.com/Suryakumar_club/status/1574069191195271169?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1574069191195271169%7Ctwgr%5E979e4a6e292e8fff633029e5d7a430471c67115b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Fwatch-suryakumar-yadav-fabulous-six-against-daniel-sams-107549
सूर्यकुमार ने तीन और छक्कों के साथ पारी को तेज गति से आगे बढ़ाया और 36 गेंदों पर 191.66 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए। वह 14वें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर एरोन फिंच के हाथों कैच आउट हुए। लेकिन तब तक सूर्या अपना काम कर चुके थे औरअंतिम छह ओवरों में भारत को जीत के लिए 52 रनों की जरूरत थी।