सुनील गावस्कर ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, कहा- उन्होंने RCB के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील गावस्कर ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, कहा- उन्होंने RCB के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ किया

सुनील गावस्कर ने कहा कि, लगातार प्रैक्टिस से सूर्यकुमार यादव के खेल में काफी निखार आया है।

Suryakumar Yadav And Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)
Suryakumar Yadav And Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने शानदार प्रदर्शन कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 199 रन बनाए। जिसके जवाब में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने बड़ी आसानी से 200 के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

वहीं मुंबई की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव ने की। बता दें उन्होंने 35 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे बैंगलोर के गेंदबाज परेशान नजर आए। वहीं सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने की।

दरअसल मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, जब आप सूर्यकुमार यादव के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपका भी आत्मविश्वास बढ़ जाता है लेकिन नेहल बढेरा की पारी की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने सूर्यकुमार की तरह शॉट लगाने का प्रयास नहीं किया। बल्कि उनकी सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अच्छी तरह से संतुलन बनाए रखा।

सूर्या की बल्लेबाजी हमें गली क्रिकेट की याद दिलाती है- सुनील गावस्कर 

बता दें सुनील गावस्कर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वह गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। जब सूर्या इस तरह से बल्लेबाजी करते हैं तो आपको यह गली क्रिकेट की याद दिलाता है। लगातार प्रैक्टिस और कड़ी मेहनत से उनके खेल में काफी निखार आ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि, उनके हाथ का नीचला हिस्सा काफी मजबूत है और वह इसका बड़े अच्छे तरीके से इस्तेमाल करते हैं। बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने पहले लॉग आन और लॉग ऑफ पर शॉट्स लगाएं और फिर मैदान के चारों तरफ शॉट जड़ा। इसके साथ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने नेहाल वढेरा की तारीफ करते हुए कहा कि, नेहाल वढेरा ने ज्यादातर मौके का फायदा उठाया है।

close whatsapp