महज एक जीत के बाद वर्ल्ड कप फाइनल की हार भूले सूर्यकुमार यादव, नजर आए काफी खुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

महज एक जीत के बाद वर्ल्ड कप फाइनल की हार भूले सूर्यकुमार यादव, नजर आए काफी खुश

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता पहला टी20 मैच।

Suryakumar Yadav (Image Credit-Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit-Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया है, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने कल पहले ही मैच में जीत की कहानी लिख दी। जिसके बाद वर्ल्ड कप की हार का गम थोड़ा कम जरूर हुआ है, वहीं खुद कप्तान SKY भी इस जीत के बाद काफी खुश नजर आए।

सूर्यकुमार यादव का भी बोला बल्ला

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टी20 मैचों में दोनों टीमों ने मिलकर 400 से ज्यादा रन बनाए, इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कप्तानी पारी खेली। 209 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से, SKY ने महज 42 गेंदों पर तेज अंदाज में 80 रन बना दिए और टीम का काम आसान कर दिया था। इसी के साथ ही ईशान किशन ने भी 39 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी।

खुशी देख रहे हो आप सूर्यकुमार यादव की

*टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता पहला टी20 मैच।
*मैच के बाद सूर्यकुमार यादव से हुए कुछ मजेदार सवाल।
*जहां इस वीडियो में काफी ज्यादा खुश और उत्साहित दिखे SKY।
*कप्तान के तौर पर SKY ने पहले ही इंटरनेशनल मैच में जीत की अपने नाम।

मैच के बाद क्या-क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रिंकू ने बचा लिया टीम इंडिया को

एक तरफ SKY 80 रनों की शानदार पारी खेल बीच में ही आउट हो गए थे, उसके बाद टीम इंडिया के लगातार विकेट गिरते रहे। आखिरी गेंद तक गए इस मैच में एक समय टीम इंडिया के लगातार 3 विकेट गिरे थे, लेकिन युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भारतीय टीम को हार से बचा लिया। जहां इस धाकड़ बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़, ये साबित कर दिया की क्यों वो टी20 क्रिकेट के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। रिंकू ने इस साल भारतीय टीम से अपना टी20 डेब्यू किया था, उन्होंने पहली सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेली थी और फिर वो एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे।

ऐसे मनाया टीम इंडिया ने जीत के बाद जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?