क्या सही से शुरू होने से पहले ही, खत्म हो गया सूर्यकुमार यादव का टेस्ट करियर? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या सही से शुरू होने से पहले ही, खत्म हो गया सूर्यकुमार यादव का टेस्ट करियर?

WTC 2023 के फाइनल के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार तरीके से टीम इंडिया में एंट्री ली थी, टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अपनी ऐसी छाप छोड़ी की विराट से लेकर रोहित तक हर कोई SKY का फैन हो गया। जिसके बाद सूर्य को टेस्ट में भी मौका दिया गया, लेकिन लाल गेंद के खिलाफ ये बल्लेबाज संघर्ष करता हुआ नजर आया और SKY के टेस्ट करियर पर खतरा मंडरा रहा है।

वनडे में सीरीज में बनाया था सूर्यकुमार यादव ने ‘शून्य’ रिकॉर्ड

IPL से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, इस वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने बेहद खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया था और SKY तीनों ही वनडे मैचों में लगातार गोल्डन डक पर आउट हुए थे।

सूर्यकुमार यादव का टेस्ट प्रारूप से हमेशा के लिए पत्ता कट गया?

*WTC 2023 के फाइनल के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।
*लेकिन इस टीम में नहीं हुआ सूर्यकुमार यादव का चयन।
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था सूर्य ने अपना टेस्ट डेब्यू।
*लगातार खराब प्रदर्शन के कारण SKY को किया ड्रोप।

WTC 2023 फाइनल के लिए कुछ इस प्रकार होगी टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

अजिंक्य रहाणे की मेहनत रंग लाई

दूसरी ओर लंबे से अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के लिए टेस्ट प्रारूप का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब WTC फाइनल के लिए उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई है और साथ ही रहाणे अभी IPL में CSK से खेलते हुए बेहद धमाकेदार बल्लेबाजी करने में लगे हुए हैं।

कब और किससे होगा WTC का फाइनल

लगातार दूसरी बार टीम इंडिया WTC का फाइनल खेलने उतरेगी, जहां ये फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा और 7 जून से 11 जून तक ये खिताबी मुकाबला चलेगा।

close whatsapp