यशस्वी जायसवाल की पारी ने बढ़ाई SKY की चिंंता, फिर भी दिखावे के लिए सूर्य ने लगाई इंस्टा स्टोरी
इस समय सोशल मीडिया पर Trend कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल।
अद्यतन - Jul 14, 2023 2:30 pm

बेहद कम समय में यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है, साथ ही इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया तक पहुंचने से पहले काफी मुश्किलों का भी सामना किया है। लेकिन जायसवाल की मेहनत रंग लाई और युवा बल्लेबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ते हुए खुद के चयन को सही साबित कर दिया। यशस्वी की कमाल पारी देख अब, साथी खिलाड़ी भी उनकी तारीफ करने में लग गए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल टेस्ट के बाद टी-20 में भी देंगे अपना बेस्ट
अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही यशस्वी जायसवाल ने भारतीय क्रिकेट में सनसनी मचा दी है, साथ ही आगे आने वाली सीरीज के लिए भी इस खिलाड़ी ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस टेस्ट सीरीज के बाद जायसवाल सफेद गेंद से भी टीम इंडिया के रन बनाने के लिए तैयार हैं, जहां IPL में दमदार प्रदर्शन करने के बाद यशस्वी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भी चुना गया है और उनके साथ तिलक वर्मा का भी टीम में चयन पहली बार हुआ है।
SKY ने मन मार कर की यशस्वी जायसवाल के लिए इंस्टा स्टोरी पोस्ट!
*इस समय सोशल मीडिया पर Trend कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल।
*वहीं इस खिलाड़ी के लिए सूर्यकुमार यादव ने भी लगाई इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में SKY ने लगाई थी यशस्वी के जश्न की तस्वीर।
*साथ ही इस तस्वीर पर बल्लेबाज सूर्य ने लिखा था- क्या बात है स्पेशल।
यशस्वी जायसवाल के लिए सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी

ड्रेसिंग रूम में कुछ इस तरह हुई थी युवा बल्लेबाजी की एंट्री
‘बहुत इमोशनल था ये पल’
दूसरी ओर इस बल्लेबाज ने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद अपनी बात रखी, इस दौरान उन्होंने कहा की ये पल उनके लिए और परिवार के लिए काफी इमोशनल पल था। आगे बोलते हुए बल्लेबाज ने कहा की ये शतक मैं अपने माता-पिता को समर्पित करता हूं।