भुवनेश्वर कुमार याद है ना आप सभी को, अब कुछ ऐसा हो गया है उनका हाल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

भुवनेश्वर कुमार याद है ना आप सभी को, अब कुछ ऐसा हो गया है उनका हाल!

भुवनेश्वर कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ वायरल।

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Instagram)
Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब विरोधी टीम के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार की स्विंग पढ़ने में विफल हो जाते थे, कुमार की लहराती गेंदों के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज फेल नजर आते थे। लेकिन धीरे-धीरे भुवी अब हर प्रारूप से बाहर होते जा रहे हैं, जिसके बाद उनकी जगह टीम इंडिया में अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है।

भुवनेश्वर कुमार आखिरी बार कब थे टीम इंडिया का हिस्सा?

साल 2022 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया का हिस्सा थे, वहीं उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच टीम इंडिया से 2022 के आखिरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वहीं भुवी को भारतीय टीम से वनडे मैच खेले 1 साल हो गया है और उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2018 में खेला था।

वापसी के लिए क्या-क्या नहीं कर रहे भुवनेश्वर कुमार?

*भुवनेश्वर कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ वायरल।
*वीडियो में पहले भुवी जिम में जमकर कसरत करते हुए आ रहे हैं नजर।
*वहीं बाद में इस खिलाड़ी ने नेट्स में की काफी देर तक तेज गेंदबाजी।
*31 मार्च से शुरू हो रहे IPL की तैयारी में जुटा है ये तेज गेंदबाज।

भुवनेश्वर कुमार का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Yadav (@surya.coach)

हाल ही में अपनी क्रिकेट जर्नी को लेकर रील की थी शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

आखिरी ओवर्स में लगातार फेल हो रहे थे भुवी

भुवनेश्वर कुमार नई के साथ-साथ पुरानी गेंद से भी विकेट निकालना जानते हैं, जिसे देखते हुए भुवनेश्वर को डेथ ओवर्स डालने की अहम जिम्मेदारी मिली हुई थी। लेकिन काफी समय से वो अपने इस काम में विफल हो रहे थे।

close whatsapp