RCB SWOT Analysis: जाने IPL 2024 में क्या है बैंगलोर की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB SWOT Analysis: जाने IPL 2024 में क्या है बैंगलोर की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी

आज हम आपको बताते हैं आगामी सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का SWOT विश्लेषण (Strengths, Weaknesses, Opportunities, and Threats)।

Royal Challengers Bangalore (Photo Source: BCCI/IPL)
Royal Challengers Bangalore (Photo Source: BCCI/IPL)

19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों को सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में शामिल किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो टीम ने यश दयाल और वेस्टइंडीज के बेहतरीन तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर बोली लगाई और उन्हें अपने टीम में शामिल किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है। हालांकि इस सीजन में भी उनका गेंदबाजी लाइनअप काफी कमजोर नजर आ रहा है।

आज हम आपको बताते हैं आगामी सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का SWOT विश्लेषण (Strengths, Weaknesses, Opportunities, and Threats)।

1- ताकत

Virat Kohli Faf Du Plessis (Photo Source: BCCI/IPL)
Virat Kohli Faf Du Plessis (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में आरसीबी का सबसे मजबूत पक्ष उनकी बल्लेबाजी है। टीम के पास टॉप क्वालिटी बल्लेबाज है जो कभी भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख मोड़ सकते हैं।

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस टॉप ऑर्डर में आकर अच्छी साझेदारी कर सकते हैं और टीम को बेहतरीन शुरुआत देने में सक्षम है। इन दोनों में से एक खिलाड़ी पूरे 20 ओवर खेल कर विरोधी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकता है।

कैमरून ग्रीन के आने से टीम पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है। कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए किसी भी टीम के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर सकते हैं।

Page 1 / 4
Next

close whatsapp