टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने से ठीक पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने मोहम्मद सिराज के चयन पर उठाए सवाल
मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2022 9:58 अपराह्न

T20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में महज 1 दिन का वक्त बाकी रह गया है। 16 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में शुरू होने वाला है। भारत टी-20 क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह रोमांचक मुकाबला दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
खैर यह तो बात हुई टीम इंडिया के वर्ल्ड कप में अभियान को लेकर, लेकिन इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद सिराज के चयन से कुछ खुश नहीं है। गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज को शार्दुल ठाकुर के साथ टीम इंडिया में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। दोनों ही खिलाड़ी दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े हैं। लेकिन आकाश चोपड़ा का मानना है कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मोहम्मद सिराज के आंकड़े मोहम्मद शमी से भी खराब है।
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान:
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मोहम्मद सिराज को लेकर काफी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में मोहम्मद सिराज के आंकड़े कुछ खास नहीं है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़े हैं। मोहम्मद सिराज के रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल होने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि टी-20 फॉर्मेट में उनके आंकड़े अच्छे नहीं है, फिर भी उन्हें शामिल क्यूं किया गया।
वैसे आपको बता दूं कि सिराज के आंकड़े मोहम्मद शमी के आंकड़ो से अगर आप तुलना करेंगे तो वह कहीं बेहतर हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप टी-20 क्रिकेट और आईपीएल में देखें तो बल्लेबाज उनकी खूब पिटाई करते हैं और उनकी ज्यादातर गेंदे बाउंड्री लाइन के बाहर मिलती है। अपने छोटे से T20 करियर में सिराज ने 10.54 की औसत से 253 रन लुटाए हैं। वहीं आईपीएल 2022 में 10 की इकॉनमी से 9 मैचों में 15 विकेट लिए थे, जो मोहम्मद शमी (20 विकेट) से काफी कम है। इसके अलावा शमी ने गुजरात को खिताब जिताने में काफी मदद की थी।
चोपड़ा ने कहा कि हाल ही में अगर आप उनका (सिराज) का आखिरी टी-20 मैच देखें उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 44 रन खर्च किए, जबकि उनके हाथ कोई भी विकेट नहीं लगा। वहीं आरसीबी के लिए भी वह इस साल आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, अगर आप उनके टी-20 क्रिकेट के पावर प्ले रिकॉर्डस देखें तो उन्होंने 61 मैचों में 8.5 की औसत से 22 विकेट लिए हैं। तो इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह भरोसे के लायक नहीं है और पावरप्ले में विकेट लेने में भी सक्षम नहीं है जो टीम इंडिया के लिए मिशन मेलबर्न में चिंता का सबब बन सकता है।