टी-20 वर्ल्ड कप 2022: जानिए क्या है ऑस्ट्रेलिया का स्लो ओवर रेट पेनल्टी से बचने का चतुर तरीका
आईसीसी ने इस साल की शुरुआत में क्रिकेट में धीमी ओवर गति को रोकने के लिए इन-गेम पेनल्टी की शुरुआत की।
अद्यतन - अक्टूबर 19, 2022 3:43 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट क्रिकेट टीम अक्सर खेल के नियमों का फायदा उठाने और उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए अपनी हरकतों के कारण शक के सिकंजे में रही है, लेकिन आरोन फिंच की टीम ने घरेलू सरजमीं पर खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ओवर-रेट की समस्या से निपटने का एक सरल तरीका खोज निकाला है।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर ने खुलासा किया कि उन्होंने मैच के दौरान कीमती सेकंड बचाने के लिए बेंचवार्मर्स को बाउंड्री के आसपास तैनात करने का फैसला किया है, जो उन्हें पेनल्टी से बचा सकता है। आपको बता दें, आईसीसी ने इस साल की शुरुआत में क्रिकेट में धीमी ओवर गति को रोकने के लिए इन-गेम पेनल्टी की शुरुआत की, जिसके अनुसार गेंदबाजी कर रही टीम के समय के अंदर अपने ओवर पूरे करने में विफल रहने पर पारी के शेष ओवरों के लिए सर्कल के अंदर एक अतिरिक्त फील्डर तैनात करने की सजा दी जाती है।
ऑस्ट्रेलिया ने स्लो ओवर रेट पेनल्टी से बचने के लिए ढूंढ निकाला सरल उपाय
इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने स्लो ओवर रेट पेनल्टी से निपटने के लिए एक सरल तरीका ढूंढा है। एश्टन एगर ने बताया उनकी टीम पावरप्ले के दौरान फेंस के आसपास रिजर्व खिलाड़ियों को तैनात कर रही है, जो उन्हें मैदान पर मौजूद फील्डरों की तुलना में तेजी से गेंद लाने में सक्षम बनाता है, जिससे बहुमूल्य समय की बचत होती है।
एश्टन एगर ने Cricket.com.au से बातचीत के दौरान कहा: “जाहिर सी बात है पावरप्ले में गेंद इधर-उधर भागती है, और खिलाड़ियों को गेंद को वापस लाना होता है, जो कि क्रिकेट का हिस्सा है, लेकिन इसमें काफी समय बर्बाद होता है। इसलिए समय को मैनेज करना मुश्किल है। इसलिए, मुझे लगता है कि मैदान के चारों ओर बेंच पर बैठे लोगों को तैनात करने से आप लगभग 10 सेकंड की बचत कर सकते है, और खेल के अंत में यह काफी होता है।
यह वास्तव में हमें फायदा नहीं पहुंचा रहा है, लेकिन यह सिर्फ समझ की बात है। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा करने से फायदा है, क्योंकि पावरप्ले में आपके पास फेंस के इर्द-गिर्द फील्डर नहीं होते है, ऐसे में प्लेइंग इलेवन के बाहर के खिलाड़ी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।”
A clever ploy from the Aussies who are keen to avoid the fielding restriction penalty if overs aren't bowled in time during this #T20WorldCup pic.twitter.com/5e73KABQcd
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 19, 2022