सुनील गावस्कर को देखिए, भारत-पाक महामुकाबले से पहले बाबर आजम को दे रहे हैं टिप्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील गावस्कर को देखिए, भारत-पाक महामुकाबले से पहले बाबर आजम को दे रहे हैं टिप्स

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला।

sunil gavaskar and babar azam (pic source-twitter)
sunil gavaskar and babar azam (pic source-twitter)

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को इस समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। चाहे कोई भी प्रारूप हो बाबर आजम इस समय के टॉप 5 बल्लेबाजों में जरूर नजर आते हैं। उन्होंने अभी तक अपने क्रिकेटिंग करियर में कई रिकॉर्ड्स हासिल किए हैं। आजम इस टी-20 वर्ल्ड कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे और इस मुख्य टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगे।

हाल ही में बाबर आजम को भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुनील गावस्कर से मिलने का मौका मिला। दोनों के बीच में काफी देर तक बातचीत होती रही जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गावस्कर खुद अपने समय के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी के लाखों लोग दीवाने है और अब इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पाकिस्तानी कप्तान को टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर कई अहम बातें बताई हैं।

बता दें, यह वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई है। इस वीडियो में सुनील गावस्कर पाकिस्तान टीम के कुछ और खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे हैं और सपोर्ट स्टाफ से भी। बाबर के अलावा वहां उपकप्तान शादाब खान भी मौजूद थे जबकि मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक और बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ ने भी वहां आकर उनसे मुलाकात की।

यहां देखिए सुनील गावस्कर और बाबर आजम का वो वीडियो

पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी मुकाबला

भले ही पाकिस्तान टीम अपना पहला अभ्यास मुकाबला इंग्लैंड से हार गई हो लेकिन 23 अक्टूबर को होने वाले इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में वो भारत के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेगी। इस मैच से पहले उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 19 अक्टूबर को एक और आधिकारिक वॉर्म अप मैच खेलना है।

हाल में संपन्न हुई न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान ने मेजबान को फाइनल में मात देकर यह सीरीज अपने नाम की थी। मोहम्मद रिजवान और पाकिस्तानी कप्तान ने इस सीरीज में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अगर पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अपने नाम करना है तो इन दोनों ही बल्लेबाजों का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

close whatsapp