टी-20 वर्ल्ड कप 2022: चोटिल बिनुरा फर्नांडो की जगह असिथा फर्नांडो को श्रीलंका टीम में मिली जगह

श्रीलंका को अपना अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है और इस मैच में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगी।

Advertisement

binura fernando and Asitha fernando (pic source-twitter)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के चोटिल खिलाड़ियों की सूची में एक और नाम शामिल हो गया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो चोटिल होने की वजह से इस मुख्य टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने बिनुरा फर्नांडो की जगह असिथा फर्नांडो को श्रीलंका टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।

Advertisement
Advertisement

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिनुरा फर्नांडो को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह असिथा फर्नांडो जिन्होंने मात्र तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं उनको टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका टीम का ICC टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

बता दें, बिनुरा फर्नांडो ने अभी तक 12 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 27 के औसत और 8.07 के इकोनामी रेट से 12 विकेट चटकाए हैं। वहीं असिथा फर्नांडो ने 3 मुकाबलों में 56.5 के औसत और 11.3 के इकोनामी रेट से 2 विकेट अपने नाम किए हैं। टीम को बिनुरा फर्नांडो की कमी जरूर खलेगी।

बता दें, श्रीलंका ने चोटिल दिलशान मधुशंका की जगह बिनुरा फर्नांडो को टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन अब वो खुश चोटिल हो गए हैं और इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि अगर और कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उनकी जगह मथीशा पथिराना और निरोशन डिकवेला को दल में शामिल किया जाएगा।

नामीबिया के खिलाफ पहला मुकाबला हारने के बाद श्रीलंका ने UAE और नीदरलैंड को शानदार तरीके से मात दी और ग्रुप 12 स्टेज में अपनी जगह बनाई। ग्रुप 12 स्टेज में टीम ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उन्हें 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

श्रीलंका को अपना अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है और इस मैच में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगी। तमाम श्रीलंकाई प्रशंसक यही उम्मीद कर रहे होंगे कि जैसे टीम ने एशिया कप 2022 को अपने नाम किया था वैसे ही इस मुख्य टूर्नामेंट के फाइनल में भी जीत दर्ज करें।

Advertisement