टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक का प्लेइंग XI में रहना पक्का नहीं है: आकाश चोपड़ा

27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 में दिनेश कार्तिक को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है।

Advertisement

Aakash Chopra & Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इस बात को लेकर अनिश्चित है कि दिनेश कार्तिक इस साल के अंत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह बना सकते हैं या नहीं।

Advertisement
Advertisement

बता दें, 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 में दिनेश कार्तिक को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता का आखिरी मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। टीम में केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी हुई है। इसी को देखते हुए अभी दिनेश कार्तिक की प्लेइंग XI में जगह को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहीं यह बात

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल में एक वीडियो को साझा करते हुए दिनेश कार्तिक के लिए कहा है कि, ‘दिनेश कार्तिक काफी कमाल के हैं। ना ही वो चाहते हैं कि वो ऊपर आकर बल्लेबाजी करें और ना ही कोई दूसरा उनको कहता है ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए। सभी ने यह फैसला ले लिया है कि वो फिनिशर हैं।

सबको लगता है कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। एक अनुभवी फिनिशर के रूप में वो नंबर 6 और 7 पर आकर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं लेकिन तब भी सवाल पूछे जाएंगे। वो टीम में शामिल हो सकते हैं लेकिन प्लेइंग XI में शामिल होना उनके लिए काफी मुश्किल है। मैं 100% पक्का नहीं कह सकता इस बारे में।

हालांकि आकाश चोपड़ा ने दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, ‘कार्तिक ने पिछले वर्ल्ड कप से अभी तक 15 मुकाबले खेले हैं और 21 के औसत और 133 के स्ट्राइक रेट से 192 रन बनाए हैं। उन्होंने खराब प्रदर्शन नहीं किया है। इस नंबर पर आकर बल्लेबाजी करना आसान बात नहीं है। IPL में भी उन्होंने 183 के स्ट्राइक रेट और 55 की औसत से 16 मुकाबलों में 330 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत एक पहेली है: आकाश चोपड़ा

ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘ ऋषभ पंत एक पहेली है। वो अलग ही खिलाड़ी है। उन्होंने वर्ल्ड कप से अभी तक 16 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 के औसत और 133 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं। उनकी बात ही अलग है।

ऋषभ पंत के IPL 2022 के प्रदर्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘IPL नंबर्स बुरे नहीं हैं। उन्होंने 31 के औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 14 मुकाबलों में 340 रन बनाए हैं। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वो वहां तक पहुंच तो जाएंगे लेकिन क्या वह खेलेंगे या नहीं इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।

Advertisement