IND v ENG: दूसरे सेमीफाइनल मैच के दौरान कैसा रहेगा एडिलेड ओवल का मौसम?
न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान पहले ही पहुंच चुका है फ़ाइनल में।
अद्यतन - नवम्बर 10, 2022 10:37 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए आज (10 नवंबर) भारत और इंग्लैंड के बीच आमना-सामना होगा। एडिलेड ओवल में हजारों फैंस के सामने यह मुकाबला खेला जाएगा। इस मैदान में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। टीम इंडिया ने एडिलेड में अब तक दो टी-20 मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत नसीब नहीं हुई।
जबकि भारत ने प्रोटियाज के खिलाफ एक अकेले हार के साथ नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया। वहीं इंग्लैंड के लिए अब तक यह टूर्नामेंट उतना अच्छा नहीं रहा है। लेकिन जोस बटलर की टीम ने श्रीलंका की टीम को हराने में कामयाबी हासिल की, और साथ ही साथ गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
अब भारत की कोशिश यही होगी कि, सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करें। लेकिन इस वक्त सभी के मन में यही सवाल है कि, क्या फैंस को अब 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। दरअसल इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कई मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। अब यही सवाल है कि, क्या इस मैच में भी बारिश बाधा डालेगी।
कैसा रहेगा भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान एडिलेड के मौसम?
Weather.com के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बेहद कम है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को एडिलेड में बारिश होने की संभावना 40 फीसदी है, लेकिन यह बारिश सुबह होगी, जबकि मैच स्थानीय समय अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति भी सामान्य रहेगी। ऐसे में गुरुवार को पूरा मैच होने की संभावना है।
अगर बारिश की वजह से तय समय पर मैच नहीं हो पाता है तो इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है और अगले दिन मैच खेला जा सकेगा। ऐसे में मुकाबले का नतीजा आना तय है। अगर, बारिश की वजह से दोनों दिन का खेल धुल जाता है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि ग्रुप स्टेज में भारत ने इंग्लैंड से बेहतर प्रदर्शन किया है।