भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ही ये पाकिस्तानी खिलाड़ी अस्पताल जा पहुंचा - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ही ये पाकिस्तानी खिलाड़ी अस्पताल जा पहुंचा

भारत पाकिस्तान मुकाबले से पहले शान मसूद हुए चोटिल।

Shan Masood. (Photo Source: Twitter)
Shan Masood. (Photo Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जा रहा है। नीदरलैंड और श्रीलंका ने सुपर 12 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि सुपर-12 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर को होने वाले मैच से शुरु हो जाएंगे।

सभी फैंस को इस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले का इंतजार है। लेकिन इस मुकाबले के शुरु होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका तब लगा है। दरअसल पाक टीम के  एक बल्लेबाज को सिर में चोट लगी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अभ्यास सत्र के दौरान शान मसूद हुए चोटिल

दरअसल पाकिस्तानी टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान मोहम्मद नवाज ने एक शॉट मारा और गेंद शान मसूद के सिर पर लगी, जिसके बाद बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 5-7 मिनट तक जमीन पर लेटे हुए नजर आए। इसके कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

फ़िलहाल अस्पताल में शान मसूद का इलाज जारी है और हैड स्कैन होने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। लेकिन अगर शान मसूद रिकवर नहीं कर पाते हैं तो ऐसे में हाल ही में 15 सदस्यीय टीम में शामिल फखर जमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है। मसूद के बाहर होने के बाद पाकिस्तानी प्लेइंग इलेवन में आसिफ अली और इफ्तिखार अहमद की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ हैदर अली एक और संभावना है जिन्होनें इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब देखने लायक बात होगी कि भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कौन करेगा?

गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होने वाला है। यह हाई वोल्टेज मुकाबला दोनों टीमों के बीच 23 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड (MCG) में खेला जाएगा।

close whatsapp