भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा पर्थ का मौसम - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा पर्थ का मौसम

इस टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका और भारत अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है।

IND v SA (Image Credit- Twitter)
IND v SA (Image Credit- Twitter)

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टूर्नामेंट के 30वें मैच में रविवार शाम (30 अक्टूबर) को पर्थ स्टेडियम मेंआमने-सामने होंगी। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। रोहित एंड कंपनी ने पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की।

इसके बाद टीम इंडिया ने सुपर 12 के ग्रुप 2 में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए अपने अगले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारत का नेट रन रेट भी  (+1.425)  का हो गया है।

इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं हारी है दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका भी अभी तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। बारिश के कारण उन्हें अपने जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में एक अंक लेकर संतोष करना पड़ा। लेकिन प्रोटियाज ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ग्रुप 2 की तालिका में तीन अंक और 5.200 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

अब ग्रुप-2 तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए प्रोटियाज को भारत के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के प्रबल दावेदार हैं। इसलिए इस महत्वपूर्ण मैच में मौसम की स्थिति एक बड़ी भूमिका निभाएगी। ग्रुप 1 तालिका में टीमों की स्थिति में बारिश एक बड़ा कारक रही है। अभी तक बारिश की वजह से तीन मैच पहले ही रद्द हो चुके हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान कैसा रहेगा पर्थ का मौसम?

Weather.Com के मुताबिक मैच के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना (20% से 30%) बेहद कम है। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, पर्थ में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। बाकी सभी जगहों की तुलना में यहां ठंड सबसे अधिक है। ऐसे में उम्मीद यही लगाई जा सकती है कि फैंस को यहां पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

close whatsapp