टी-20 वर्ल्ड कप 2022: जॉनी बेयरस्टो ने लंबाई को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रगान का उड़ाया मजाक! जानिए क्या है पूरा मसला

बांग्लादेश का राष्ट्रगान 2 मिनट और 45 सेकंड का है।

Advertisement

Sri Lanka and Jonny Bairstow (Image Source: Getty Images)

एक राष्ट्र के लिए राष्ट्रगान का बहुत अधिक महत्त्व है, और इसकी महत्ता और भी अधिक तब बढ़ जाती है, जब आप किसी खेल या वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे होते हैं, क्योंकि यह न केवल आपकी पहचान होता है, बल्कि यह खिलाड़ियों में देशभक्ति की भावना को भी जगाता है। अन्य खेलो की तरह ही क्रिकेट में भी किसी भी मैच से पहले दोनों विपक्षी पक्षों का राष्ट्रगान बजाया जाता है, और इस समय ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी इसी पैटर्न को फॉलो किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस बीच, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सोशल मीडिया पर श्रीलंका के लंबे राष्ट्रगान की तारीफ करते हुए उनका मजाक बना बैठे। दरअसल, श्रीलंका का राष्ट्रगान लगभग ढाई मिनट का है, जो रवींद्रनाथ टैगोर के छात्र आनंद समरकून द्वारा रचित एक सुंदर धुन और गीतों का सेट है।

श्रीलंका के लंबे राष्ट्रगान पर जॉनी बेयरस्टो ने जाहिर की अपनी राय

दरअसल, 29 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर 12 मैच के दौरान भी लंकाई राष्ट्रगान बजाया गया, जिसने जॉनी बेयरस्टो का ध्यान खिंचा और वह खुद को इसकी लंबाई पर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखने से रोक नहीं पाए। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर ने ट्विटर का सहारा लेकर श्रीलंका के क्रिकेटरों की सराहना की कि वे अपने ढाई मिनट राष्ट्रगान को समर्पित कर रहे हैं, और उन्हें वो पूरा याद भी है। उन्होंने कहा कि शायद ही किसी को इंग्लैंड के राष्टगान की लंबाई पता हो।

जॉनी बेयरस्टो ने ट्विटर पर लिखा, “क्या श्रीलंका का राष्ट्रगान दुनिया में सबसे लंबा है? कुछ लोगों को अंग्रेजी का एक श्लोक याद नहीं रहता और यहां तक कि सेकंड भी पता नहीं है! यह श्रीलंका का बहुत अच्छा प्रयास है!”

आपको बता दें, क्रिकेट खेलने वाले देशों की सूची में श्रीलंका उन देशों में शुमार है, जिनके राष्ट्रगान कि लंबाई सबसे अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि एक और एशियाई क्रिकेट टीम बांग्लादेश का राष्ट्रगान 2 मिनट और 45 सेकंड का है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले एंथम की सूची में सबसे ऊपर है।

Advertisement