टी-20 वर्ल्ड कप 2022: भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा; जानिए क्या कहती है मौसम विभाग की नवीनतम रिपोर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा; जानिए क्या कहती है मौसम विभाग की नवीनतम रिपोर्ट

भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार एमसीजी में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Melbourne Cricket Ground. (Image Source: Twitter/cricketcomau)
Melbourne Cricket Ground. (Image Source: Twitter/cricketcomau)

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर प्रशंसकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, लेकिन मौसम इस हाई-वोल्टेज मैच के रोमांच को किरकिरा कर सकता है।

आपको बता दें, भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार एमसीजी में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसे लेकर प्रशंसकों और दोनों टीमों के क्रिकेटरों के बीच का उत्साह सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। खैर, भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए टिकटें काफी समय पहले ही बिक चुकी थी, लेकिन इस मैच पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जो सारे मजे को किरकिरा कर सकता है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मेलबोर्न में काफी बारिश हो रही है, जिसके कारण टीम इंडिया इस ब्लॉकबस्टर मैच के पहले अभ्यास सत्र में भी हिस्सा ने ले पाई, और कहा जा रहा है कि यदि खेल संभव हो पाया, तो ओवरों में कटौती हो सकती है, और अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक साझा करना पड़ेगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा

इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मौसम विज्ञान ब्यूरो के अनुसार, भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दिन यानी 23 अक्टूबर को मेलबोर्न में बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है। इसके अलावा, दोपहर और शाम को बारिश के होने की सबसे अधिक संभावना है, खासकर जब मैच शुरू होने वाला है (7 बजे ऑस्ट्रेलियाई समय)।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 2 से 5.5 मिमी तक बारिश होने की संभावना है, जिसे देखते हुए यह ब्लॉकबस्टर मैच लगभग पूरी तरह बारिश की चपेट में आ सकता है, जो न केवल क्रिकेटरों के लिए बल्कि दोनों देशों के प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक होगा, क्योंकि वे सभी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मौसम विज्ञान ब्यूरो के नवीनतम मेलबर्न मौसम अपडेट के अनुसार, “आज शाम बारिश की संभावना 70% है। बादल छाए रहेंगे। 70% बारिश की बहुत अधिक संभावना है, वो भी आज शाम को होने की सबसे अधिक संभावना है। पूर्वोत्तर उपनगरों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शाम को 15 से 25 किमी / घंटे की रफ्तार से दक्षिण की ओर 20 से 30 किमी / घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।”

आपको बता दें, आज (23 अक्टूबर) को बारिश नहीं हुई है, जो अच्छी खबर है, लेकिन फिलहाल मेलबोर्न में बादल छाए हुए हैं और रात में 30 फीसदी बारिश होने की संभावना है, जिससे कम से कम 40 न सही 20 से अधिक ओवरों का मैच अच्छी तरह संभव है।

प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच है, और वे उम्मीद कर रहे होंगे कि यह मैच आगे बढ़े, क्योंकि सुपर 12 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

close whatsapp