T20 World Cup 2024: टूर्नामेंट के शुरू होने से 1 हफ्ते पहले आएंगी टी20 वर्ल्ड कप की एक्स्ट्रा टिकट, भारत के तीन मैच शामिल
20 टीमों के बीच खेला जाएगा आगामी टी20 वर्ल्ड कप
अद्यतन - मई 26, 2024 1:56 अपराह्न

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि मुख्य टूर्नामेंट के शुरू होने से एक हफ्ते पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा वर्ल्ड कप की एक्स्ट्रा मैच टिकट्स रिलीज कर दी जाएंगी।
गौरतलब है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच 1 जून को ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम, टेक्सास में खेला जाएगा। तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप इस बार 20 टीमों के बीच यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में 9 अलग-अगल जगहों पर खेला जाएगा।
हालांकि, इन मैचों के लिए उपलब्ध अतिरिक्त टिकटों को टूर्नामेंट के शुरू होने से 1 हफ्ते पहले रिलीज कर दिया जाएगा। साथ ही बता दें कि इन एक्स्ट्रा टिकट्स में भारत के भी तीन मैच शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन मैचों के लिए फैंस खरीद पाएंगे जल्द ही जारी होने वाली एक्स्ट्रा टिकट्स:
- USA v Canada, 1 June at 19h30 at Grand Prairie Stadium, Texas
- India v Ireland, 5 June at 10h30 at Nassau County International Cricket Stadium , New York
- USA v Pakistan, 6 June at 10h30 at Grand Prairie Stadium, Texas
- Sri Lanka v Bangladesh, 7 June at 19h30 at Grand Prairie Stadium, Texas
- India v USA, 12 June at 10h30 at Nassau County International Cricket Stadium (NCICS), New York
- India v Canada, 16 June at 10h30 at Broward County Stadium, Florida
दूसरी ओर, जो फैंस आगामी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को यूएसए और वेस्टइंडीज में जाकर देखना चाहते हैं, वो अपनी टिकटों को tickets.t20worldcup.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। मैच टिकटों की श्रेणी में प्रीमियर क्लब और डायमंड क्लब को शामिल है।
20 टीमें ले रही हैं T20 World Cup 2024 में हिस्सा
दूसरी ओर, टूर्नामेंट के बारे में आपको जानकारी दें तो इस बार कुल 20 टीमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। सभी 20 टीमों को 5-5 के चार समूह में बांटा गया है। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से टाॅप में रहने वाली 2 टीमें टूर्नामेंट के अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।
ग्रुप ए में शामिल टीमें: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए।
ग्रुप बी में शामिल टीमें: स्काॅटलैंड, ओमान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया।
ग्रुप सी में शामिल टीमें: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी।
ग्रुप डी में शामिल टीमें: श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल, साउथ अफ्रीका।